facebookmetapixel
Advertisement
कैबिनेट ने दी Semicon 2.0 को मंजूरी,₹1.27 लाख करोड़ से भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हबयूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत? कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरीरेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिलेंगे ये खास फीचर्सजून में कार से लेकर बाइक तक बिक्री में तेजी, एक्सपर्ट ने चुने ऑटो सेक्टर के पसंदीदा शेयरPF Withdrawal Rules: नौकरी करते हुए भी निकाल सकते हैं पैसा, कब-कब मिलती है निकासी की मंजूरीIndia-UK FTA आज से लागू; स्कॉच व्हिस्की, कारें मिलेंगी सस्ती, स्टील, IT सेक्टर को भी बड़ी राहतNuvoco Share Price: दमदार नतीजों के बाद एक दिन में 13% चढ़ा शेयर, ब्रोकरेज बोले अभी और दम बाकीकार खरीदने वालों की बढ़ी रफ्तार! जून में Passenger Vehicle डिस्पैच 24% उछला, SIAM के आंकड़ों ने चौंकायाTech Mahindra Q1 Results: मुनाफे में 40% से ज्यादा उछाल की उम्मीद, 16 जुलाई को आएंगे नतीजे; शेयर पर रहेगी बाजार की नजरगुजरात की नई डेटा सेंटर नीति से पावर और सोलर सेक्टर में आएगा बूम? जानिए निवेशकों के लिए क्या है मौका

Multibagger Stock को मिला ₹325 करोड़ का ऑर्डर, पांच साल में दे चुका है 700% का रिटर्न

Advertisement

भारतीय रेलवे की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए ‘कवच’ प्रणाली का होगा विस्तार।

Last Updated- February 27, 2025 | 9:25 PM IST
Indian Railways

भारतीय रेलवे की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए साउथ ईस्टर्न रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने कर्नेक्स-MRT कंसोर्टियम को ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली लगाने का ठेका दिया है। ये सिस्टम खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में 688 किलोमीटर ट्रैक पर लगाया जाएगा।

क्या है ये प्रोजेक्ट?

कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स ने बताया कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे से स्वीकृति पत्र (LOA) मिल गया है। इस प्रोजेक्ट में कवच सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम होगा। इसकी कुल कीमत ₹325.33 करोड़ है और इसे 1,000 दिनों में पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट में कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स लीड रोल में है।

‘कवच’ से रेलवे में कैसे आएगी क्रांति?

अब अगर कोई ट्रेन तेज़ रफ़्तार से दौड़ रही हो, गलत सिग्नल पार करने वाली हो या दो ट्रेनें आमने-सामने आ जाएं, तो ‘कवच’ एक्टिव हो जाएगा और ब्रेक अपने आप लग जाएंगे! यानी हादसों की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी। यह सिस्टम रेलवे के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले

इस खबर के बाद कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स के शेयरों ने भी जोरदार छलांग लगाई! बीएसई (BSE) पर इसका शेयर ₹854.70 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से ₹40.65 (4.99%) ज्यादा है। यानी निवेशकों के लिए ये डील भी फायदे का सौदा साबित हो रही है। इस शेयर ने पिछले एक साल में 27%, दो साल में 208% और पांच साल में 715% का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - February 27, 2025 | 9:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement