facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

JSW Cement राजस्थान में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए करेगी 3,000 करोड़ रुपये का निवेश

JSW Cement ने एक बयान में कहा, नई सुविधा में 33 लाख टन प्रति वर्ष तक की ‘क्लिंकराइजेशन’ इकाई और 25 लाख टन प्रति वर्ष तक की ‘ग्राइंडिंग’ इकाई शामिल है।

Last Updated- May 21, 2024 | 11:31 AM IST
Cement sector companies q3 results
Representative Image

जेएसडब्ल्यू सीमेंट (JSW Cement) राजस्थान के नागौर जिले में सीमेंट विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि एकीकृत सुविधा को ऋण तथा शेयर के मिश्रण से वित्त पोषित किया जाएगा। जेएसडब्ल्यू समूह का हिस्सा जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने एक बयान में कहा, नई सुविधा में 33 लाख टन प्रति वर्ष तक की ‘क्लिंकराइजेशन’ इकाई और 25 लाख टन प्रति वर्ष तक की ‘ग्राइंडिंग’ इकाई शामिल है। कंपनी ने कहा कि इस नए संयंत्र से 1,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की भी उम्मीद है।

जेएसडब्ल्यू सीमेंट के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल ने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण निवेशों में से एक है, जो कंपनी राजस्थान में कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ नागौर में हमारी एकीकृत सीमेंट सुविधा स्थापित करने के लिए प्रस्तावित निवेश जेएसडब्ल्यू सीमेंट को अगले कुछ वर्षों में समूचे भारत में अपनी पहुंच बनाने की राह पर मजबूती से ले जाएगा। इस क्षेत्र में नई क्षमता हमें उत्तरी राज्य राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाएगी।’’

कंपनी की वर्तमान में कर्नाटक के विजयनगर, आंध्र प्रदेश के नांदयाल, पश्चिम बंगाल के सालबोनी, ओडिशा के जाजपुर और महाराष्ट्र के डोलवी में विनिर्माण इकाइयां हैं।

First Published - May 21, 2024 | 11:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट