facebookmetapixel
Advertisement
बैंकों की नकल कर रहे फर्जी ऐप पर शिकंजा, Google से अकाउंट हटाने को कहासेंसेक्स सिर्फ 3 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,252 पर, क्यों थम गई बाजार की रफ्तार?सेंसेक्स में आखिरी मिनटों में हेराफेरी का मामला, SEBI ने कसा शिकंजा! जानिए क्या है पूरा मामला?सरकार का बड़ा ऐलान! लॉन्च की ₹62500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, 5% तक इंसेंटिव भी मिलेगाSAT ने डैनी गायकवाड़ की अपील खारिज की, नए ऑफर का रास्ता खुलालॉन्ग टर्म के लिए करना है फ्लैक्सी कैप फंड में निवेश? क्वांटम म्युचुअल फंड दे रहा मौका, ₹500 से करें शुरुआतगोल्ड ईटीएफ की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई में निवेश 55% घटा; खरीदें, बेचें या होल्ड करें?इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांव

कर्ज में कटौती के साथ पूंजीगत खर्च भी करेगी जेएसपीएल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:53 AM IST

पिछली कुछ तिमाहियों से कर्ज में अच्छी खासी कमी लाने वाली नवीन जिंदल की अगुआई वाली जिंदल स्टील ऐंड पावर की योजना सृजित नकदी को पूंजीगत खर्च दोगुना करने पर लगाने की है। कर्ज घटाने पर मजबूती से ध्यान देने के कारण कंपनी ने इस विकल्प को काफी पीछे छोड़ रखा था। जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक वी आर शर्मा ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, हाल मेंं समय पूर्व भुगतान के बाद कंपनी का एकीकृत कर्ज काफी कम होकर 19,700 करोड़ रुपये रह गया है, ऐसे में हम अब आंतरिक स्रोत से अपनी उत्पादन क्षमता दोगुनी करने पर विचार कर रहे हैं।
दिल्ली की प्राइमरी स्टील उत्पादक ने मार्च तिमाही में 5,287 करोड़ रुपये का सर्वोच्च एकीकृत एबिटा दर्ज किया है। साथ ही वित्त वर्ष 21 के लिए कंपनी ने अब तक का सर्वोच्च एकीकृत एबिटा 14,444 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 5,527 करोड़ रुपये दर्ज किया है।
शर्मा ने कहा, कर्ज घटाने की हमारी रणनीति जारी है और वास्तव में अक्टूबर में हमने समय पूर्व भुगतान की योजना बनाई है। हमारा इरादा कर्ज को घटाकर वित्त वर्ष 22 तक 15,000 करोड़ रुपये पर लाने का है। हम इस मामले में पटरी पर हैं।
कंपनी ने इस हफ्ते ऐलान किया था कि उसने अपने लेनदारों को 2,462 करोड़ रुपये का भुगतान समय से पहले किया है, जो वित्त वर्ष 21 के लिए सालाना कर्ज घटाने की योजना से ऊपर है। पिछली कुछ तिमाहियों में जिंदल स्टील ने 31 मार्च, 2017 के 45,900 करोड़ रुपये के कर्ज में 20,000 करोड़ रुपये की कटौती की है। इस बीच, कंपनी की योजना अपनी उत्पादन क्षमता दोगुनी कर 1.2 करोड़ टन करने की है, जो ओडिशा के अंगुल में ब्राउनफील्ड परियोजना के जरिए होगा।

Advertisement
First Published - May 12, 2021 | 9:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement