कंपनियां

Jio Financial ने सब्सिडियरी JLSL में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया

इस कंपनी का गठन चल संपत्ति गतिविधियों को पट्टे पर देने के लिए किया गया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 19, 2024 | 11:16 PM IST

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जियो लीजिंग सर्विसेज लिमिटेड (जेएलएसएल) में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस कंपनी का गठन चल संपत्ति गतिविधियों को पट्टे पर देने के लिए किया गया है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने मंगलवार को अपने व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए जेएलएसएल के 10 रुपये के चार करोड़ शेयरों को समान मूल्य पर 40 करोड़ रुपये की नकद राशि से खरीदा। इसमें कहा गया, “उपरोक्त लेनदेन के लिए किसी सरकारी या नियामकीय अनुमोदन की जरूरत नहीं थी।”

बयान के अनुसार, अनुषंगी कंपनी सभी प्रकार की चल संपत्तियों को पट्टे पर देने के व्यवसाय में लगेगी।

First Published : March 19, 2024 | 11:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)