बंधन ग्रुप की जीवन बीमा कंपनी, बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने एक नया यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) ‘आईइन्वेस्ट अल्टिमा’ लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी ने एक नया मिड-कैप फंड भी पेश किया है, जो निवेशकों को भारत की उभरती मिड-साइज कंपनियों में निवेश का अवसर देता है। यह फंड 10 रुपये के नेट एसेट वैल्यू (NAV) पर लॉन्च किया गया है और 18 फरवरी 2026 तक निवेश के लिए खुला रहेगा।
कंपनी के मुताबिक, आईइन्वेस्ट अल्टिमा को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह ग्राहकों को संपत्ति बढ़ाने के साथ-साथ वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान करे। इस प्लान के तहत निवेशकों को बंधन लाइफ के 5-स्टार और 4-स्टार रेटेड टॉप परफॉर्मिंग फंड्स तक भी पहुंच मिलती है, जिन्होंने इंडस्ट्री बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है।
Also Read: अब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवा
बंधन लाइफ आईइन्वेस्ट अल्टिमा प्लान में एक्सीडेंटल डेथ बेनेफिट राइडर, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स और पॉलिसी के 15वें वर्ष से मॉर्टेलिटी शुल्क की 100% वापसी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह प्लान खास तौर पर 30 से 50 वर्ष की आयु के उन निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकती है, जो बाजार जोखिम को समझते हैं और सालाना 2 लाख रुपये या उससे ज्यादा निवेश कर सकते हैं।
महिला ग्राहकों को पहले दिन से शुरुआती पांच पॉलिसी वर्षों के लिए 0.5% का अतिरिक्त प्रीमियम (एलोकेशन) मिलेगा, जिससे उन्हें बिना अतिरिक्त लागत के ज्यादा निवेश लाभ मिलेगा।
बंधन लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ सतीश्वर बी. ने कहा कि आईइन्वेस्ट अल्टिमा सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न का अवसर देता है। इसमें हमारे नए मिड कैप फंड सहित उच्च प्रदर्शन वाले फंड्स में निवेश किया जा सकता है। मिड-कैप कंपनियां विकास और मजबूती का अच्छा संतुलन देती हैं, इसलिए इनमें निवेश करने का यह सही समय है।
Also Read: गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट
बंधन लाइफ मिड कैप फंड का बेंचमार्क निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स है। यह फंड फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडस्ट्रियल्स, हेल्थकेयर और कैपिटल गुड्स जैसे उच्च विकास वाले क्षेत्रों की मजबूत मिड-साइज कंपनियों में निवेश का मौका देता है।
बंधन लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर सैबल घोष, ने कहा, “हमारा मिड कैप फंड मजबूत बैलेंस शीट, सशक्त लीडरशिप और स्केलेबल बिजनेस मॉडल वाली क्वॉलिटी कंपनियों पर फोकस करता है, जिनका रिटर्न ऑन इक्विटी संतुलित और उचित है।”
कंपनी का कहना है कि यह नया फंड ऐसे समय में लॉन्च किया गया है जब मिड-कैप कंपनियां वित्तीय रूप से पहले से ज्यादा मजबूत हैं, जिनमें बेहतर लाभप्रदता, कम कर्ज और भारत की विकास यात्रा से जुड़े सेक्टर्स में मजबूत मौजूदगी है।
यह मिड-कैप फंड बंधन लाइफ के कई यूलिप प्लान्स– आईइन्वेस्ट अल्टिमा, आईइन्वेस्ट एडवांटेज और आईइन्वेस्ट II—के साथ उपलब्ध होगा।