facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

जेट को नए सीईओ की तलाश

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:26 PM IST

संकटग्रस्त विमानन कंपनी जेट एयरवेज के नए मालिकों ने उन वरिष्ठ अधिकारियों की तलाश शुरू कर दी है जो नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं। उद्योग सूत्रों ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान जेट के नए मालिकों ने उद्योग के कई दिग्गज हस्तियों से संपर्क किया जिन्हें भारतीय कारोबारी माहौल में विमानन कंपनी के परिचालन पर्याप्त अनुभव प्राप्त है।
विमानन क्षेत्र के जिन वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया गया है उनमें इंडिगो के पूर्व अध्यक्ष एवं सीईओ आदित्य घोष, इंडिगो के वर्तमान अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी वोल्फगैंग प्रॉक शौएर और इंडिगो के मुख्य रणनीति एवं राजस्व अधिकारी संजय कुमार शामिल हैं।
इस योजना से अवगत सूत्रों ने कहा कि जेट एयरवेज के नए मालिक इस विमानन कंपनी में नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए ऐसे वरिष्ठ अधिकारियों को तलाश रहे हैं जिनके पास परिचालन और सरकारी मामलों की दोनों भूमिकाओं को संभालने का अनुभव हो।
घोष अपने 10 साल के करियर में इंडिगो के सीईओ के रूप में इस विमानन कंपनी के दैनिक परिचालन के साथ-साथ नागर विमानन मंत्रालय से संबंधित मामलों को भी देखते रहे हैं। घोष ने इंडिगो को भारत की सबसे अधिक लाभप्रद विमानन कंपनी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उसके बाद वह आतिथ्य सेवा स्टार्टअप ओयो में शामिल हो गए। बाद में उन्होंने उस पद से इस्तीफा दे दिया और उन्हें बोर्ड पदोन्नति दी गई। प्रॉक शौएर इंडिगो में जाने से पहले जेट एयरवेज और मुंबई की विमानन कंपनी गोएयर के सीईओ रहे हैं। इंडिगो में बतौर सीओओ अपनी मौजूदा भूमिका में वह विमानन नियामक डीजीसीए और नागर विमानन मंत्रालय से काफी करीब रहे हैं।
कुमार 11 साल तक इंडिगो के सीओओ के रूप में काम कर चुके हैं। इस साल के आरंभ में वह एयरएशिया इंडिया के सीओओ बने थे और उसके बाद इंडिगो में मुख्य रणनीति एवं राजस्व अधिकारी के तौर पर वापस आ गए। एयरएशिया के सीओओ के रूप में कुमार ने उस विमानन कंपनी के लिए सरकारी मामलों को संभाला।
इस बाबत जानकारी के लिए भेजे गए ईमेल का उपरोक्त में से किसी ने भी जवाब नहीं दिया।
दिवालिया विमानन कंपनी की आखिरी उड़ान 17 अप्रैल, 2019 की थी और यह अब देश के दिवालिया कानून के तहत कामयाब समाधान प्रक्रिया के जरिए स्वामित्व में बदलाव देख रही है। पिछले महीने जेट एयरवेज के लेनदारों ने मुरारी लाल जालान और वित्तीय निवेश फर्म कालरॉक कैपिटल के कंसोर्टियम के हक में मतदान किया था, जो कंपनी का अधिग्रहण करेंगे। यह कंपनी दो साल से बंद पड़ी हुई है क्योंकि उसके पास नकदी नहीं है। इस बोली को 99 फीसदी मत प्राप्त हुए और लेनदारों ने परिसमापन के जरिए रिकवरी के बजाय इसके सुधार पर मतदान किया। विजेता की बोली में 1,000 करोड़ रुपये की नकदी शामिल है। बैंकों को जेट एयरवेज की 9.5 फीसदी इक्विटी और लॉयल्टी रिवॉड्र्स कंपनी इंटरमाइल्स (पूर्व में जेट प्रिविलेज) की 7.6 फीसदी इक्विटी भी मिलेगी।

Advertisement
First Published - November 11, 2020 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement