facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

विज्ञापनों के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने वाले होंगे नियंत्रित

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:12 AM IST

ट्विटर ने मंगलवार को विज्ञापनों के संबंध में ‘बातचीत’ करने संबंधी सुविधा लॉन्च की, जिसके चलते ब्रांड को अपने ग्राहकों के साथ जुडऩे को लेकर और अधिक नियंत्रण मिल सकेगा। इस सुविधा को वैश्विक तौर पर पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था और इसकी मदद से उपयोगकर्ताओं को अपने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने वालों का चयन करने का विकल्प दिया गया था। इस सुविधा को अब ब्रांडों के लिए भी पेश कर दिया गया है।
ट्विटर इंडिया की बिजनेस हेड कनिका मित्तल ने कहा, ‘हम जानते हैं कि 2020 की तीसरी तिमाही में लॉन्च के बाद से ही इस फीचर को बहुत अधिक समर्थन मिला था। वैश्विक स्तर पर 1.1 करोड़ लोगों ने 7 करोड़ से ज्यादा ट्वीट के लिए इस फीचर का इस्तेमाल किया। हम जानते हैं कि विज्ञापनदाता ट्विटर पर अपने ग्राहकों के साथ बातचीत करते हैं और वे इस बातचीत पर नियंत्रण भी चाहते हैं। इसलिए आज हम यह साझा करते हुए काफी उत्साहित हैं कि हमने ब्रांडों के लिए अपनी बातचीत को नियंत्रित करना काफी आसान कर दिया है, जिसे सीधे ट्वीट करते समय या हमारी विज्ञापन एपीआई की मदद से किया जा सकता है।’
आमतौर पर, किसी ट्वीट पर कोई भी उपयोगकर्ता जबाव दे सकता है। अगर कोई विज्ञापनदाता इसे बदलना चाहता है तो वह ड्रॉपडाउन मेन्यू में दिख रहे विभिन्न विकल्पों में से किसी एक को चुन करता है।

Advertisement
First Published - March 10, 2021 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement