facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सविदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी

रीब्रांडिंग के जरिये बिक्री को रफ्तार देगी टीसीएस

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:31 AM IST

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने आज एक नया ब्रांड स्टेटमेंट ‘बिल्डिंग ऑन बिलीफ’ का अनावरण किया। कंपनी इसके जरिये अपने मिशन और ग्राहकों के साथ संबंध को स्पष्ट करने की कोशिश की है ताकि वह अगले दशक की अपनी वृद्धि को रफ्तार दे सके। पिछले करीब एक दशक तक कंपनी का ब्रांड स्टेटमेंट ‘एक्सपीरियंस सर्टेंटी’ रहा था।
पिछले एक साल के व्यापक अनुसंधान के बाद कंपनी ने यह ब्रांड स्टेटमेंट तैयार किया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों और सहयोगियों के बीच ब्रांड परिदृश्य को लेकर एक व्यापक सर्वेक्षण भी किया था। इस अध्ययन में मिलेनियल्स के अलावा 100 से अधिक ग्राहकों और करीब 200 कर्मचारियों को शामिल किया गया। कंपनी करीब 15 साल बाद यह रीब्रांडिंग कर रही है। इससे पता चलता है कि कंपनी भविष्य में क्या बनना चाहती है और आज वह क्या है।
टीसीएस की मुख्य विपणन अधिकारी आर राजश्री ने कहा, ‘हमने इस साल के आरंभ में महसूस किया कि हमें एक नया ब्रांड स्टेटमेंट तैयार करना चाहिए यह दर्शाए कि एक संगठन के रूप में आज हम क्या हैं। आपको पता है कि 10 साल पहले हम जहां थे उसके मुकाबले आज स्थिति बिल्कुल अलग है। साथ ही यह भविष्य के लिए हमारे लक्ष्य और दृष्टिकोण को भी दर्शाता है।’
कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि रीब्रांडिंग कार्यक्रम पर उसने कितना निवेश किया है।
टीसीएस के एमडी एवं सीईओ राजेश गोपीनाथ ने कहा, ‘हरेक नवाचार एवं परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत इस विश्वास के साथ होती है कि यह दुनिया को बेहतर बनाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘हम अपने ग्राहकों के साथ भागीदारी करते हैं ताकि उस विश्वास को साकार करने और उनके लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिल सके।’

Advertisement
First Published - March 30, 2021 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement