facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

ट्विटर में प्रोफाइल सत्यापन शुरू

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:36 AM IST

माइक्रोब्लॉगिंग ऐप ट्विटर ने प्रोफाइल सत्यापन की प्रक्रिया आज एक फिर शुरू कर दी। 2017 से ही प्रोफाइल का सत्यापन बंद था। ट्विटर ने पिछले साल नवंबर में नई सत्यापन नीति तैयार करने के लिए लोगों से प्रतिक्रिया मांगी थी।
ट्विटर की नीति टीम में काम करने वाली सारा हुसैन ने कहा, ‘हमें लोगों से 33,000 से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिली हैं। विचार और सुझावों के साथ कुल मिलाकर  प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है। लोगों ने हमारे दृष्टिकोण और पारदर्शिता को सराहा है। विस्तृत मानदंड सार्वजनिक करने के हमारे निर्णय की सराहना की गई है मगर इस पर मिली प्रतिक्रिया के आधार पर हमने कुछ बदलाव किए हैं। हम पूरे साल नीति को अपडेट और ऑडिट करना जारी रखेंगे।’
नवंबर 2017 में ट्विटर ने सत्यापन की प्रक्रिया इसलिए बंद कर दी थी क्योंकि लोग इसे मनमानी भरी और भ्रामक बता रहे थे। ट्विटर पर सत्यापित प्रोफाइल वह होता है, जिसमें प्रोफाइन नाम के बगल में नीले रंग का निशान लगा होता है। इससे लगता है कि वह व्यक्ति या संगठन भरोसेमंद है।
ट्विटर ने एक ब्लॉग में लिखा है, ‘अगले कुछ हफ्तों में सभी को ट्विटर पर नया सत्यापन आवेदन दिखना शुरू हो जाएगा, जो अकाउंट सेटिंग टैब में होगा। अगर आप इस अपडेट को तुंरत नहीं देख पा रहे हैं तो परेशान न हों। हम इसे सभी के लिए धीरे-धीरे शुरू कर रहे हैं ताकि समयबद्घ तरीके से हम सभी के आवेदन की समीक्षा कर सकें।’ किसी भी व्यक्ति के प्रोफाइल को सत्यापित करने के तीन प्रमुख मानदंड हैं: उनका प्रोफाइल वास्तविक, चर्चित और सक्रिय होना चाहिए। ट्विटर के उत्पाद टीम में काम करने वाले बी ब्रायन ने कहा कि ज्यादा लोगों की रुचि वाले चर्चित खातों को सत्यापित किया जाएगा। सत्यापन की पात्रता के लिए संबंधित व्यक्ति को छह श्रेणियों में से एक श्रेणी में होना चाहिए – सरकार, कंपनियां, ब्रांड और संगठन, समाचार संगठन एवं पत्रकार, मनोरंजन, खेल एवं गेमिंग, कार्यकर्ता, आयोजक तथा प्रभावशाली शख्सियत। ट्विटर इस श्रेणी का विस्तार कर इसमें शिक्षाविद एवं वैज्ञानिकों तथा धर्मगुरुओं को भी शामिल करने पर काम कर रही है।
पात्रता मानदंड में श्रेणी के अलावा कुछ और जानकारी मांगी जा सकती है, जिसके बारे में ट्विटर द्वारा बताया जाएगा। सत्यापन के लिए खाता सही तरह से भरा होना चाहिए। इसका मतलब यह हुआ कि व्यक्ति या संगठन को अपना प्रोफाइल नाम, फोटो और ईमेल पता या फोन नंबर देना होगा। इसके साथ ही संबंधित खाता कम से कम छह महीने से सक्रिय होना चाहिए और ट्विटर के नियमों का पालन करने वाला होना चाहिए।
सत्यापन के लिए आवेदन जमा करने के बाद संबंधित व्यक्ति को एक से चार हफ्ते में ट्विटर के द्वारा ईमेल पर जवाब मिलेगा। अगर आवेदन मंजूर हो जाता है तो आपके प्रोफाइल पर नीला निशान दिखेगा। अगर कोई दोबारा सत्यापन के लिए आवेदन करना चाहता है तो पहला आवेदन खारिज किए जाने के 30 दिन बाद ऐसा कर सकता है। कोई भी व्यक्ति जितनी बार चाहे सत्यापन के लिए आवेदन कर सकता है लेकिन आवेदनों के बीच 30 दिन का अंतर होना चाहिए।

Advertisement
First Published - May 20, 2021 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement