facebookmetapixel
Advertisement
‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लान

इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 82.53 करोड़ पर पहुंची

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:31 AM IST

देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या मार्च तिमाही में बढ़कर 82.53 करोड़ हो गई जबकि दिसंबर 2020 की तिमाही में यह 79.51 करोड़ थी। इस तरह इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या में एक तिमाही में 3.79 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
ट्राई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि मार्च 2021 के अंत तक देश में मौजूद कुल 82 करोड़ 53 लाख इंटरनेट उपभोक्ताओं में वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या 79.93 करोड़ थी जबकि वायर्ड इंटरनेट ग्राहकों की संख्या 2.6 करोड़ थी। इनमें ब्रॉडबैंड आधारित इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 77.80 करोड़ और नैरोबैंड उपभोक्ताओं की संख्या 4.72 करोड़ थी।

ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपयोग करने वालों की संख्या इस तिमाही में 4.11 फीसदी बढ़ी जो दिसंबर तिमाही में 74.74 करोड़ पर थी। लेकिन नैरोबैंड इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या में 1.18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई जो दिसंबर 2021 तिमाही में 4.77 करोड़ थी। ब्रॉडबैंड का आशय 512 किलो बिट्स प्रति सेकंड के बराबर या उससे अधिक की इंटरनेट क्षमता से है जबकि नैरोबैंड में 512 किलो बिट्स प्रति सेकंड से कम क्षमता होती है। मार्च तिमाही में शहरी इलाकों में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या 64.79 करोड़ से बढ़कर 66.37 करोड़ हो गई।

Advertisement
First Published - August 27, 2021 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement