facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

व्हाट्सऐप के जरिये अब जियोमार्ट पर ऑर्डर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:51 PM IST

जियोमार्ट ने फेसबुक के व्हाट्सऐप के साथ साझेदारी की है ताकि खुदरा विक्रेताओं और ग्राहकों को मेसेजिंग ऐप पर चैट के जरिये खरीदारी करने की अनुमति दी जा सके। रिलायंस जियो प्लेटफॉम्र्स में निदेशक और प्रमुख (रणनीति) आकाश अंबानी ने फ्यूल फॉर इंडिया 2021 मेटा के सालाना इवेंट में यह बात कही है।  मेटा को पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था।
फिलहाल, जियोमार्ट के नेटवर्क में 5 लाख से अधिक खुदरा विक्रेता हैं जो व्हाट्सऐप पर अपनी इन्वेंट्री ऑर्डर कर सकते हैं। आकाश अंबानी ने इस कार्यक्रम में कहा, ‘हम मेटा के साथ अपनी साझेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और हम व्हाट्सऐप टीम के सहयोग करते हुए अपनी देशी सुविधाओं का निर्माण करना चाहते हैं जो न केवल उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सऐप पर बिना किसी बाधा के खरीदारी करने में मदद करेगी बल्कि खुदरा विक्रेताओं को स्टॉक वर्गीकरण बढ़ाने, मार्जिन में सुधार करने और ग्राहकों के एक बड़े दायरे को करीब लाने में भी मदद करेगी जैसा कि पहले कभी नहीं हुआ।’
उन्होंने यह भी कहा, ‘वे (रिटेलर) अपने नियमित उपयोगकर्ता के आधार के साथ अपने रिश्तों को बनाए रखने के अलावा नए ऑर्डर भी हासिल कर सकेंगे।’ रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो प्लेटफॉम्र्स की निदेशक ईशा अंबानी ने भी कहा, ‘आकाश और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए भी इसका बहुत महत्त्व है  क्योंकि इसका मतलब है कि हम लाखों छोटे खुदरा विक्रेताओं को जियो और जियोमार्ट के माध्यम से डिजिटलीकरण अपनाने में सक्षम करने के अपने पिता के नजरिये के करीब हैं। यह हमारे लिए एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत है।’
2020 की शुरुआत में, व्हाट्सऐप ऑर्डरिंग फीचर का प्रायोगिक परीक्षण कुछ शहरों में कराया गया था और अब इसे देश भर में लॉन्च किया गया है। एक ग्राहक या खुदरा विक्रेता यूपीआईए कार्ड भुगतान या कैश ऑन डिलिवरी के माध्यम से ऑर्डर के लिए भुगतान कर सकता है। ईशा अंबानी ने कहा कि ग्राहकों को नियमित रूप से खरीद के लिए सदस्यता चुनने या पिछली खरीद के आधार पर सिफारिशें पाने का विकल्प भी दिया जाता है। जियो ग्राहकों को व्हाट्सऐप के जरिये अपने जियो फोन को रिचार्ज करने का विकल्प भी दे रहा है। आकाश अंबानी ने इस इवेंट में कहा, ‘चूंकि जियो और मेटा टीमें मिलकर काम करती हैं इसलिए हम एक साथ काम करने के ज्यादा से ज्यादा रास्ते तैयार कर रहे हैं। ऐसा ही एक तरीका व्हाट्सऐप पर जियो की मौजूदगी है जिससे ‘प्रीपेड रिचार्ज’ की प्रक्रिया सरल बन रही है। यह वास्तव में रोमांचक है कि कैसे भुगतान करने की क्षमता के साथ-साथ व्हाट्सऐप के माध्यम से रिचार्ज के अनुभव से लाखों जियो ग्राहकों का जीवन और अधिक सुविधाजनक बन सकता है।’

Advertisement
First Published - December 15, 2021 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement