facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गैनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखी

टिकटॉक का अधिग्रहण चाहती है इनमोबि

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:17 AM IST

डिजिटल प्लेटफॉर्म ग्लांस (इनमोबि समूह का हिस्सा) अपने 1.25 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ न केवल भारत बल्कि दक्षिण पूर्व एशिया में भी तेजी से पैर पसार रही है। वैश्विक पावरहाउस बनने के लिए इसके पास वृद्घि के लिए महत्त्वाकांक्षी योजनाएं हैं। इस मामले से अवगत सूत्रों के मुताबिक इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने लघु विडियो वाले प्लेटफॉर्म टिकटॉक के अधिग्रहण के लिए चीन की तकनीकी दिग्गज बाइटडांस के साथ चर्चा शुरू कर दी है। गौरतलब है कि टिकटॉक ऐप भारत में प्रतिबंधित है।
एक ओर जहां इनमोबि समूह ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कंपनी के संस्थापक नवीन तिवारी ने कुछ दिनों पहले ही एक साक्षात्कार में स्पष्ट रूप से टिकटॉक के लिए अपनी प्रशंसा का इजहार किया था। तिवारी ने कहा, ‘दुनिया भर में डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोगकर्ताओं के लिहाज से ग्लांस शीर्ष दस में से एक है। हमने यह उपलब्धि महज दो वर्ष में हासिल की है। इतनी जल्दी यह मुकाम हासिल करने वाले दो अन्य प्लेटफॉर्म टिकटॉक और वीचैट हैं।’
निस्संदेह तिवारी कुछ वर्षों में ही दुनिया भर में 1 अरब उपयोगकर्ता के लक्ष्य तक पहुंचना चाहते हैं। उनकी योजना दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी पहुंच को बढ़ाने के साथ ही इस वर्ष ग्लांस को अमेरिका, यूरोप और लैटिन अमेरिका ले जाने की है। दक्षिण पूर्व एशिया की बात करें तो इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलेशिया सहित कई देशों में यह पहले ही अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। लेकिन भारत पर इसका अब भी अधिक जोर रहेगा और टिकटॉक के अधिग्रहण से इसके प्लेटफॉर्म पर और अधिक उपयोगकर्ता जुड़ेंगे।
ग्लांस पहले से ही एक यूनिकॉर्न कंपनी है। इस प्लेटफार्म पर लघु विडियो, मूवी क्लिप, समाचार, खेल से लेकर व्यापक सामग्री उपलब्ध है। इन सुविधाओं को देने के लिए लॉक स्क्रीन का उपयोग किया जाता है जो कि एक अद्भुत तकनीक है। इस प्रकार यह कई मायनों में एक जबरदस्त ऐप है जिसकी सामग्री ने केवल ऐप के जरिये उपलब्ध है जिसे फोन में रखना होता है बल्कि लॉक स्क्रीन पर भी इनकी उपलब्धता है।
हालांकि, इस तकनीक के लिए कंपनी को उपकरण विनिर्माताओं के साथ साझेदारी करने की जरूरत होती है जिससे कि ये पहले से उनके फोन में उपलब्ध हो। अत: ग्लांस ने श्याओमी, सैमसंग, विवो सहित विभिन्न कंपनियों के साथ साझेदारी की है।
कंपनी पहले ही टिकटॉक के लघु विडियो की शक्ति को समझती है जिसने कुछ ही समय में 20 करोड़ दैनिक उपयोगकर्ता बना लिए थे। पिछले वर्ष नवंबर में ग्लांस ने टिकटॉक के क्लोन रोपोसो को खरीदा था। जून, 2020 में सरकार की ओर से टिकटॉक को प्रतिबंधित किए जाने के बाद रोपोसो डाउनलोड के मामले में टिकटॉक के बाद शीर्ष पर पहुंच गया था। 

Advertisement
First Published - February 14, 2021 | 9:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement