facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’

दुनिया में रैंसमवेयर हमलों में भारत शीर्ष पर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:07 AM IST

करीब 67 प्रतिशत भारतीय संगठनों को साइबर हमले की वजह से नष्ट हुआ अपना डेटा पुन: पाने के लिए फिरौती का भुगतान पड़ा, जो पूर्ववर्ती वर्ष 66 प्रतिशत था। दरअसल, सर्वे में शामिल सभी देशों में भारतीय संगठनों द्वारा इस तरह की फिरौती चुकाए जाने की ज्यादा आशंका रहती है, क्योंकि वैश्विक औसत महज एक-तिहाई (32 प्रतिशत) था। ये निष्कर्ष साइबरसिक्युरिटी कंपनी सोफोज द्वारा कराए गए वैश्विक सर्वे ‘द स्टेट ऑफ रेंसमवेयर 2021’ में सामने आए थे।
सर्वे के निष्कर्ष में यह भी कहा गया कि रैंसमवेयर हमले से रिकवरी का कुल खर्च पिछले वर्ष दोगुना हो गया है और यह 2020 के 761,106 डॉलर से बढ़कर 2021 में वैश्विक रूप से 18.5 लाख डॉलर हो गया। सर्वे में पाया गया कि भारत में तुलनात्मक तौर पर रैंसमवेयर हमले के प्रभाव से उबरने का अनुमानित खर्च पिछले साल तीन गुना पहुंच गया, जो 2020 के 11 लाख डॉलर से बढ़कर 2021 में 33.8 लाख डॉलर हो गया। भारत में साइबर हमलों से नष्ट डेटा को पाने के लिए औसत खर्च 76,619 डॉलर था। सोफोज इंडिया और एसएएआरसी के प्रबंध निदेशक (बिक्री) सुनील शर्मा ने इस बारे में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा, ‘जहां रैंसमवेयर से प्रभावित संगठनों का अनुपात पूर्ववर्ती वर्ष की तुलना में घटा है, वहीं भारतीय संगठन अभी भी सर्वे में शामिल किसी अन्य देश के मुकाबले इससे ज्यादा प्रभावित होने के खतरे से जूझ रहे हैं। इसका कारण भारत में घरेलू रैंसमवेयर का उच्च स्तर हो सकता है, जैसा कि सोफोसलैब्स ने अनुमान जताया है। इससे ऐसी स्थिति को बढ़ावा मिल रहा है जिसमें भारतीय विरोधी ही भारतीय संगठनों को निशाना बना रहे हैं।’
सर्वे में यूरोप, अमेरिका, एशिया प्रशांत और मध्य एशिया, मध्यपूर्व, और अफ्रीका में 30 देशों के मझोले संगठनों के 5,400 आईटी विशेषज्ञों को शामिल किया गया। इसमें भारत में 300 प्रतिवादियों को भी शामिल किया गया था।

Advertisement
First Published - June 1, 2021 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement