facebookmetapixel
Advertisement
बाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्सSIP लहर पर सवार स्मॉलकैप फंड, 5 साल में 5 गुना बढ़ा AUMकेमिकल सेक्टर का दमदार प्रदर्शन, कम लागत वाली इन्वेंट्री से बढ़ा मुनाफाEditorial: डेरिवेटिव ट्रेडिंग में घट रही खुदरा भागीदारी, फिर भी छोटे निवेशकों का नुकसान बढ़ाखाद्य तेलों का आयात बढ़ा, आत्मनिर्भरता की राह में तकनीक नहीं नीतियां बन रहीं बाधापाकिस्तान में मुनीर की बढ़ती ताकत: नए कानूनों के पीछे डर और सत्ता बचाने की कोशिश?इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए म्युचुअल फंड, ICICI Pru MF के 3 लाइफ साइकिल फंड पर रहेगी सबकी नजरपीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़ला

छोटे शहरों के स्टार्टअप की मदद के लिए गूगल के कदम

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:46 PM IST

गूगल ने भारत के छोटे शहरों में स्टार्टअप को चुनौतियों से निपटने लायक बनाने के लिए बुधवार को ‘स्टार्टअप स्कूल इंडिया’ पहल शुरू करने की घोषणा की। गूगल को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से छोटे एवं मझोले शहरों (टियर-2 एवं टियर-3) में सक्रिय 10,000 स्टार्टअप को लाभ होगा।
भारत में अधिक से अधिक स्टार्टअप तक पहुंचने के लिए स्टार्टअप स्कूल इंडिया शुरू किया गया है। इसके जरिये संकलित जानकारी को एक व्यवस्थित पाठ्यचर्या में समाहित करने की कोशिश की जाएगी ताकि स्टार्टअप को चुनौतियों से लड़ने में सक्षम बनाया जा सके। गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ‘ऑनलाइन’ नौ सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में उसके प्रतिनिधि स्टार्टअप कंपनियों के कर्ताधर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इनमें वित्त प्रौद्योगिकी, कारोबार से कारोबार (बी2बी), कारोबार से उपभोक्ता ई-कॉमर्स (बी2सी), भाषा, सोशल मीडिया और नेटवर्किंग के अलावा ‘जॉब सर्च’ से जुड़े स्टार्टअप भी शामिल होंगे। भारत में इस समय करीब 70,000 स्टार्टअप मौजूद हैं और यह दुनिया में स्टार्टअप के लिए तीसरा बड़ा केंद्र है। पिछले कुछ वर्षों में कई स्टार्टअप के सफल कारोबार में तब्दील होने से इसकी तरफ युवा उद्यमियों का रुझान भी बढ़ा है। खास बात यह है कि स्टार्टअप के मामले में बेंगलूरु, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के साथ जयपुर, इंदौर, गोरखपुर जैसे छोटे शहर भी पीछे नहीं हैं। इस समय कुल स्टार्टअप में से करीब आधे छोटे शहरों में मौजूद हैं। इसके साथ ही गूगल ने यह भी कहा कि करीब 90 प्रतिशत स्टार्टअप शुरुआती पांच वर्षों में ही नाकाम हो जाते हैं। नकदी का कुप्रबंधन, मांग के आकलन में गड़बड़ी, निष्प्रभावी फीडबैक, नेतृत्व का अभाव जैसे कारण इस नाकामी की वजह रहे हैं।
गूगल ने कहा कि स्टार्टअप को इन खामियों से दूर करने में मदद करने के लिए स्टार्टअप स्कूल इंडिया नाम का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। व्यापार की चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय स्टार्टअप्स को नए आइडिया की जरूरत है। यह इस बात से प्रमाणित होता है कि भारतीय स्टार्टअप्स ने अमेरिका में 6,000 पेटेंट के लिए अर्जी दी है। जो देश में कुल पेटेंट अर्जी का 60 फीसदी है।
इसमें स्टार्टअप के संस्थापक कामयाब कारोबारों से जुड़े अनुभव का लाभ ले सकते हैं।   

 

Advertisement
First Published - July 7, 2022 | 12:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement