facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

गूगल ने ऐंड्रॉयड ऐप में खराबी ठीक की

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:42 AM IST

प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने कहा है कि उसने उन तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया है जिसके कारण दुनिया भर में कुछ उपयोगकर्ताओं के ऐंड्रॉयड ऐप क्रैश हो रहे थे। इस खराबी के कारण प्रभावित होने वाले ऐप में जीमेल और गूगल पे शामिल हैं। कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए ये ऐप क्रैश हो गए थे।
गूगल के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने वेबव्यू के साथ उस समस्या का समाधान कर कर दिया है जिसके कारण कुछ उपयोगकर्ताओं के ऐंड्रॉयड पर कुछ ऐप क्रैश हो रहे थे। गूगल प्ले के जरिये ऐंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू और गूगल क्रोम को अपडेट करने से समस्या का समाधान हो जाना चाहिए।’
यह समस्या एक सिस्टम घटक के जरिये हो रही थी जिसे ऐंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू कहा जाता है।
ऐंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू क्रोम द्वारा संचालित है जो ऐंड्रॉयड ऐप को वेब सामग्री को प्रदर्शित करने में समर्थ बनाती है। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, ऐप क्रैश की समस्या सोमवार से शुरू हो गई थी लेकिन गूगल को मंगलवार दोपहर तक उसके बारे में जानकारी मिली।
जीमेल के लिए गूगल वर्कस्पेस डैशबोर्ड के अनुसार यह समस्या करीब सात घंटे तक बरकरार रही। इस समस्या को सेवा व्यवधान के तौर पर वर्गीकृत किया गया है।
सैमसंग यूएस ने भी ट्विटर के अपने आधिकारिक सपोर्ट प्रोफाइल पर इसी तरीके से इस समस्या को दूर किए जाने की सिफारिश की है। एक उपयोगकर्ता की शिकायत के जवाब में उसने कहा है, ‘इस ओर हमारी ध्यान आकर्षित करने के लिए धन्यवाद। कृपया वेबव्यू अपडेट को रिमूव करें और उसके बाद फोन को रीस्टार्ट करें।’ सैमसंग फोन गूगल द्वारा संचालित ऐंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर आधारित है।
इस समस्या के बारे में सबसे पहले पता चलने और इसके समाधान तक गूगल ने उपयोगकर्ताओं को जीमेल के डेस्कटॉप संस्करण का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी।

Advertisement
First Published - March 23, 2021 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement