facebookmetapixel
Advertisement
Tata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहारा

जनवरी में आ सकता है कैस

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:45 PM IST

भारत के 760 लाख टेलीविजन धारकों के लिए बड़ी खबर है। करीब 55 शहरों में अगले साल जनवरी तक कैस (कंडिशनल एक्सेस सिस्टम) लागू हो जाने की उम्मीद है। इसमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के बचे इलाके  भी शामिल हैं।


कैस तकनीक से टेलीविजन के उपभोक्ताओं को मनचाहा चैनल देखने की सुविधा मिलती है। इससे न केवल मनचाहा और गुणवत्ता से परिपूर्ण चैनल देखने की सुविधा मिलती है बल्कि जेब के मुताबिक चयन की भी सुविधा होती है। अनुमान है कि पूरे देश में कैस लागू हो जाने के बाद केबल का प्रतिमाह खर्च आधा होकर 150-200 रुपये हो जाएगा। कैस लागू होने से यह सुविधा हो जाएगी कि उपभोक्ता अपने ऑपरेटर से मनचाहा बिल लेगा और सभी चैनलों को देखने की कीमत अलग-अलग जान सकेगा। इस पर लगने वाले कर की जानकारी भी हासिल हो सकेगी।


वर्तमान में कैस दक्षिण दिल्ली, दक्षिण मुंबई, दक्षिण कोलकाता और चेन्नई में लागू है। उपभोक्ताओं के पास इस समय 77 फ्री टु एयर चैनल देखने की सुविधा है, जिन्हें देखने पर कोई शुल्क नहीं लगता। सेट टॉप बाक्स के मासिक शुल्क के साथ पांच रुपये प्रति चैनल की दर से भुगतान करना पड़ता है। सेट टाप बाक्स ऐसा उपकरण है, जिसे कैस लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को सेवा प्रदाता से लेना पड़ता है।


55 शहरों में कैस लागू करने के लिए दो शीर्ष केबल संगठन खाका तैयार कर रहे हैं। इसमें केबल ऑपरेटर फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीओएफआई) और मल्टी सिस्टम ऑपरेटर (एमएसओ) शामिल हैं। ये संगठन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक खाका तैयार कर रहे हैं। योजना का विस्तृत खाका आगामी 24 मार्च को मंत्रालय को सौंपा जाना है।


कैस के लिए खाका बना रहे एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, इस काम में लगे सभी हिस्सेदारों और प्रसारणकर्ताओं से जून में बातचीत होनी है। इसके बाद अगले साल जनवरी महीने में कैस लागू हो सकता है। साथ ही सेट टॉप बाक्स का किराया भी घटकर 50 प्रतिशत होने का अनुमान है।पिछले साल संचार नियामक ट्राई ने 55 शहरों में चरणवध्द तरीके से अक्टूबर 2008 और मार्च 2011 के बीच कैस लागू करने की बात कही थी।


 एमएसओ संगठन के अध्यक्ष अशोक मनसुखानी ने राष्ट्रव्यापी कैस सिस्टम लागू होने के बारे में कहा, हमें कैस लागू होने से बड़ी खुशी होगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इस माध्यम से केबल क्षेत्र का डिजिटलाइजेशन करने जा रहा है। इस क्षेत्र के विकास के लिए डिजिटलाइजेशन और कैस सिस्टम लागू किया जाना बेहद जरूरी है।उद्योग जगत के एक विशेषज्ञ ने कहा, पूरे देश में कैस के लागू हो जाने से सेट टॉप बॉक्स की मांग बढ़ेगी। इससे सेट टाप बॉक्स की कीमत घटकर 1000-1500 रुपये हो जाएगी। इस समय इसकी कीमत 2500-3000 रुपये है। वर्तमान में कैस बॉक्स आयात किये जाते हैं।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement