facebookmetapixel
Advertisement
दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसली

शोध को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा बोर्ड का गठन

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:43 PM IST

मूलभूत वैज्ञानिक शोध को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने गुरुवार को  विज्ञान और इंजीनियरिंग शोध बोर्ड (एसईआरबी) की स्थापना करने का निर्णय लिया है।


बोर्ड मूलभूत शोधों को बढाने के साथ आवश्यक स्वायत्तता, शोध में लचीलापन और तीव्रता लाने, और शोधकर्ताओं को फंड की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी काम करेगी। यह फैसला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में किया गया।


वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने इस निर्णय पर कहा कि बोर्ड को विज्ञान और तकनीक विभाग के सचिव की अध्यक्षता में गठित किया जाएगा और प्रशासकीय और वित्तीय सशक्तिकरण के लिए उच्च स्तरीय स्वायत्त समिति बनाई जाएगी।


विज्ञान और तकनीक मंत्रालय की स्वीकृति के बाद बोर्ड अपनी किसी खास परियोजना पर 75 करोड़ रुपये तक की राशि स्वीकृत करा सकता है। उन्होंने कहा कि नीति निर्धारण में सहायता के लिए बोर्ड वैश्विक ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों की सदस्यता वाली समीक्षा समिति से मदद ले सकता है ।


दरअसल वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में नित नवीन प्रतिस्पद्र्धाओं के कारण इसकी जरुरत महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और इंजीनियरिंग शोध बिल संसद में लाया जाएगा और इसके बाद कानून के तहत इस विज्ञान और इंजीनियरिंग शोध बोर्ड का गठन किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 15, 2008 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement