facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Asus ने भारत में कंज्यूमर लैपटॉप कारोबार में 2025 तक हर महीने 15% बढ़ोतरी का अनुमान लगाया

Advertisement

Asus को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन और अपग्रेड ट्रेंड से दिसंबर तक लैपटॉप बिक्री में 30% मासिक वृद्धि होगी, जबकि एआई लैपटॉप का योगदान धीरे-धीरे बढ़ेगा।

Last Updated- August 24, 2025 | 10:09 PM IST
AI PC: By the end of the year we will sell 10 percent artificial intelligence computers, Asus Vice President gave a statement AI PC: साल के अंत तक हम बेच लेंगे 10 फीसदी ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले कंप्यूटर, Asus के वाइस प्रेसिडेंट ने दिया बयान

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज कंपनी आसुस दिसंबर तक अपने कंज्यूमर लैपटॉप कारोबार में 30 प्रतिशत मासिक वृद्धि की उम्मीद कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि कोविड के दौरान खरीदारी करने वाले लोग अपने डिवाइस को अब अपग्रेड करेंगे और साथ ही त्योहारी सीजन से भी मांग बढ़ेगी। आसुस इंडिया में कंज्यूमर और गेमिंग पर्सनल कंप्यूटर तथा सिस्टम बिजनेस ग्रुप के उपाध्यक्ष आर्नोल्ड सू ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

सू ने कहा कि कुल मिलाकर, उद्योग के लिए कंज्यूमर लैपटॉप सेगमेंट में वृद्धि दिसंबर 2025 तक हर महीने सालाना 10-15 प्रतिशत रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि एआई लैपटॉप की वृद्धि अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही है। एआई की वजह से लैपटॉप की बिक्री में तेजी से कंज्यूमर लैपटॉप के लिए वृद्धि में बड़ा योगदान रहने की उम्मीद थी। सू ने कहा, ‘कुछ ग्राहक ऐसे होते हैं जो हमेशा नई तकनीक के लिए उत्सुक रहते हैं, वे एआई लैपटॉप में अपग्रेड पर जोर देते हैं)। हालांकि ज्यादातर आम लोग ऐसा नहीं करते। इसकी मुख्य वजह यह है कि एआई पीसी का इस्तेमाल अभी भी आम जनता के लिए स्पष्ट नहीं है।’ 

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारत में कुल कंज्यूमर लैपटॉप बिक्री में एआई पीसी की हिस्सेदारी लगभग 5 प्रतिशत है, लेकिन 2026 के अंत तक इसके 30 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण एआई समर्थित अनुप्रयोगों की बढ़ती संख्या है, जो अधिक कंप्यूटिंग पावर की मांग पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि अंततः आसुस सहित सभी कंपनियों के कंज्यूमर लैपटॉप पोर्टफोलियो का 75 प्रतिशत एआई पीसी से बना होगा। 

Advertisement
First Published - August 24, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement