facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

सेमीकंडक्टर विनिर्माण को मंजूरी जल्द: वैष्णव

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:25 PM IST

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू स्तर पर सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने की पहल के तहत अगले छह-आठ महीनों में इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माताओं को मंजूरी दिए जाने की उ मीद है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने सेमीकॉन इंडिया-2022 स मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अगले छह-आठ महीनों में सेमीकंडक्टर के घरेलू विनिर्माण को मंजूरी दे सकती है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग का ढांचा खड़ा करना कोई फर्राटा दौड़ नहीं है और सरकार इस कोशिश में लगी हुई है। उन्होंने कहा, ‘हम इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में पहले ही 76 अरब डॉलर तक पहुंच चुके हैं और 300 अरब डॉलर तक पहुंचने की राह पर बढ़ रहे हैं। जिस तरह से स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ रहा है और 5जी उद्योग भी बढ़ रहा है, हमें आने वाले वर्षों में सेमीकंडक्टर के लिए बहुत वृद्धि नजर आ रही है।’
उन्होंने कहा कि कई देशों में सेमीकंडक्टर उद्योग को दिए जा रहे प्रोत्साहन के बीच भारत ने भी बढिय़ा प्रोत्साहन देने की पेशकश की है। उन्होंने कहा, ‘फर्क यह है कि हम अगले 10 वर्षों में सेमीकंडक्टर से जुड़े 85,000 पेशेवरों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने वैश्विक संस्थानों के साथ गठजोड़ भी किया है।’ वैष्णव के अनुसार देश के करीब 100 शिक्षण संस्थानों और शोध एवं विकास संस्थानों को इस काम में लगाया गया है कि वे सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े शोध कार्यों के लिए 5,000 पेशेवरों और 30,000 इंजीनियरों के अलावा निचले स्तर के 50,000 कर्मचारियों को भी तैयार करें।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि घरेलू स्तर पर सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए लाए गए भारतीय सेमीकंडक्टर मिशन के तहत प्रक्रिया की समीक्षा की जा रही है और इस संबंध में समुचित कदम के बाद विनिर्माण प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। सरकार को इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने के लिए पांच कंपनियों से प्रस्ताव मिले हैं जिन पर 1.53 लाख करोड़ रुपये का निवेश होने की संभावना है। इनमें वेदांत फॉक्सकॉन, आईजीएसएस वेंचर्स, आईएसएमसी शामिल हैं। सरकार को उ मीद है कि अगले चार वर्षों में सेमीकंडक्टर विनिर्माण से करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 1.35 लाख लोगों को रोजगार मिलेंगे।    

Advertisement
First Published - April 30, 2022 | 1:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement