facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

एंटी वायरस का बढ़ता कारोबार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:01 AM IST

किसी भी कंपनी या संगठन के कंप्यूटर नेटवर्क की सुरक्षा का इंतजाम करना बेहद जरूरी हो जाता है।


अगर ऐसा न किया जाए तो उनका कंप्यूटर नेटवर्क ठप पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो जाहिर है उनका काम भी बैठ जाएगा क्योंकि मौजूदा दौर में कंप्यूटर नेटवर्क की अहमियत किसी से छिपी नहीं है।

इसमें भी कई चीजें आती हैं। मसलन आपका कंप्यूटर सिस्टम नेटवर्क किसी भी वायरस के हमले से कितना महफूज है। या फिर कोई आपके सिस्टम को हैक करने की तो कोशिश नहीं कर रहा है या फिर कोई आपकी जासूसी तो नहीं कर रहा है।

कई कंपनियां इस दिक्कत से निजात देने वाले एंटीवायरस सॉफ्टवेयर तैयार कर रही हैं। इनमें मैकेफी और सिमैंटक का नाम प्रमुख तौर पर शुमार किया जा सकता है।

इन कंपनियों के अलावा पैलाडियन, आईविज, स्पिरेंट, पोर्टाकुलिस, एस्युरेंट जैसी सिक्योरिटी एसेसमेंट टेस्टिंग सेवा प्रदाता कंपनियां भी इस कारोबार में लगी हैं।

दरअसल, कंप्यूटर सिस्टम की सुरक्षा की अहमियत बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है। इसलिए अब कंप्यूटर सुरक्षा पर खर्च भी अधिक किया जाने लगा है जिससे एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनियों का बाजार तेजी से बढ़ता जा रहा है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर यह कारोबार 10 अरब डॉलर से भी ज्यादा का है और यह सालाना 20 फीसदी की दर से बढ़ रहा है।

कंप्यूटर सुरक्षा में सेंध से सुरक्षा का कारोबार गुलजार होता जा रहा है। अनुमान है कि केवल अमेरिका में हर साल कंप्यूटर सुरक्षा में सेंध की वजह से 48 अरब डॉलर का नुकसान होता है।

इसके अलावा मौजूदा दौर में हैकर इन सिस्टम की सुरक्षा को तोड़ने के लिए नये-नये तरीके  अपना रहे हैं। इसी वजह से पिछले कुछ सालों से कंप्यूटर सिस्टम की सुरक्षा में सेंध लगाकर नुकसान पहुंचाने की घटनाओं में तेजी आई है।

सिमैंटक इंडिया के प्रबंध निदेशक विशाल धूपर कहते हैं, ‘किसी भी संगठन के लिए सूचना और जानकारियों का प्रबंधन करना काफी अहम है।

खासकर, उन संगठनों के लिए जिनके पास बहुत सारी गोपनीय जानकारियां होती हैं। एक ओर एंटीवायरस जहां कंप्यूटर सिस्टम की सुरक्षा का काम करते हैं वहीं दूसरी ओर लगातार अंतराल पर सुरक्षा का मुआयना करने से नये खतरों से निपटने में मदद मिलती है।

Advertisement
First Published - December 18, 2008 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement