facebookmetapixel
Advertisement
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?फेड से राहत की उम्मीद ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, MCX पर दोनों के भाव चढ़ेसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझावMuthoot FinCorp Q1 Result: मुथूट फिनकॉर्प की कमाई में बंपर उछाल, मुनाफा 3 गुना बढ़ा; IPO से जुटाने की तैयारी ₹3,000 करोड़Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक टूटा; Nifty 24,300 के करीब; PSU बैंक शेयरों में दबावEV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

जियो को स्पेक्ट्रम बेचेगी एयरटेल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:12 AM IST

रिलायंस जियो ने आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मुंबई दूरसंचार क्षेत्रों (सर्कल) में भारती एयरटेल से 1,497 करोड़ रुपये कीमत का स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए समझौता किया है। कंपनी ने आज इसकी घोषणा करते हुए बताया कि दोनों के बीच स्पेक्ट्रम कारोबार के जरिये 800 मेगाहट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल का समझौता हुआ है। जियो ने अपने बयान में कहा, ‘दोनों कंपनियों के बीच हुआ यह समझौता दूरसंचार विभाग द्वारा जारी स्पेक्ट्रम व्यापार दिशानिर्देशों के अनुरूप है। अब इसे नियामकीय और सांविधिक मंजूरियों का इंतजार है। स्पेक्ट्रम इस्तेमाल करने का अधिकार 1,497 करोड़ रुपये में मिला है, जिसमें 459 करोड़ रुपये की बकाया स्पेक्ट्रम देनदारी भी शामिल है।’
भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी (भारत एवं दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘तीनों सर्कलों में 800 मेगाहट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम बिक्री से हमें उस स्पेक्ट्रम की कीमत हासिल हो गई है, जिसका हम इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। यह नेटवर्क से संबंधित हमारी रणनीति के मुताबिक ही है।’ इस समझौते के तहत एयरटेल को प्रस्तावित स्पेक्ट्रम हस्तांरण के एवज में जियो से 1,037.60 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा जियो स्पेक्ट्रम बकाये के 459 करोड़ रुपये भी चुकाएगी। जियो ने कहा, ‘एयरटेल से स्पेक्ट्रम खरीदने के बाद दिल्ली, मुंबई और आंध्र प्रदेश में हमारी पैठ और भी बढ़ जाएगी।’ स्पेक्ट्रम की मात्रा बढऩे और दूरसंचार ढांचा मजबूत होने के साथ ही जियो ने अपने नेटवर्क की क्षमता भी बढ़ा ली है।
पिछले महीने रिलायंस जियो ने 4जी स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे बड़ी बोली लगाई थी और भारती एयरटेल तथा वोडाफोन आइडिया को पछाड़ दिया था। दो दिन तक चली नीलामी से केंद्र को 77,815 करोड़ रुपये मिलेंगे। पिछले एक दशक में यह सबसे कम अवधि तक चलने वाली नीमाली प्रक्रिया है। नीलामी से प्राप्त रकम सरकार के अनुमान से भले ही अधिक रही है, लेकिन 3.92 लाख करोड़ रुपये मूल्य का स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए रखा गया था। उस लिहाज से सरकार को काफी कम रकम मिली है। कुछ खास बैंड में स्पेक्ट्रम आधार मूल्य पर ही बिका है।

Advertisement
First Published - April 6, 2021 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement