facebookmetapixel
Advertisement
SIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचाआधार कार्ड से घर बैठे मिनटों में बनाएं अपना ई-पैन: जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा ऑनलाइन प्रोसेससाइबर सुरक्षा पर साथ आए भारत-इजरायल, AI और रैंसमवेयर हमलों से निपटने के लिए बढ़ाएंगे सहयोगएयर इंडिया की सख्ती, हर पायलट को एक बार देना होगा साइकोएक्टिव पदार्थों का टेस्टभारत का कमोडिटी में बढ़ रह दबदबा! ग्लोबल इंटीग्रेशन की जरूरत; ईयरबुक भी हुई लॉन्चQ1 नतीजों से उछला टाटा ग्रुप का ये शेयर, पैसे लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज को 47% तक तेजी की उम्मीद

शेयर बाजार की उड़ान के लिए एयरपोर्ट!

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:47 PM IST

उड़ान भरते को तरसते शेयर बाजारों को अब एक हवाईअड्डा मिल गया है! अब आप कहेंगे कि भला शेयर बाजार और हवाईअड्डे में क्या नाता है।


अभी तक तो नाता नहीं था लेकिन जल्द ही होने जरूर जा रहा है। वह ऐसे कि कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनाने के लिए कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) बतौर हवाईअड्डा कंपनी देश में पहली बार शेयर बाजार में उतरने जा रही है। वह जल्द ही आईपीओ लाकर देश की पहली लिस्टेड एयरपोर्ट डेवेलपमेंट कंपनी बनने से बस चंद कदम दूर है। कंपनी के  सूत्रों के मुताबिक सीआईएएल आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) अगले साल के अंत तक ला सकती है।


सीआईएएल अपने आईपीओ द्वारा 2500 करोड़ रुपये की एक बड़ी रकम जुटाने की जुगत में है। इस रकम के जरिए कंपनी न सिर्फ हवाई अड्डा बनाएगी बल्कि इसके पास ही विमानन एकेडमी बनाने जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट पूरा करना चाहती है। सीआईएएल के एमडी एस. भारत ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया,” सीआईएएल कंपनी की 26 फीसदी हिस्सेदारी को आईपीओ के जरिए बाजार में उतारेगी।


 इसमें से 20 फीसदी तो जनता के लिए होगी जबकि 6 फीसदी को ईएसओपीएस के तहत रखा जाएगा।” बहरहाल, अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने से पहले सीआईएएल की योजना दो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा कंपनियों से गठजोड़ करने की है, ताकि वह एमआरओ, विमानन एकेडमी और अन्य हवाईअड्डा योजनाओं के लिए फंड जुटा सके ।


कंपनी के  सूत्रों के मुताबिक कंपनी समूह इसी साल के मई महीने में एक तकनीकी पार्टनर और एक फाइनेंशियल इनवेस्टर की व्यवस्था करेगी। विभिन्न योजनाओं को पूरा करने के लिए हम दो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों से गठजोड़ करेंगे। हमें उम्मीद है कि इस साल अधिक से अधिक योजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 20, 2008 | 12:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement