facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

क्या सुधर रही है Patym की हालत? एक हफ्ते में करीब 22 फीसदी चढ़ें शेयर, नई रिपोर्ट में भाव और बढ़ने की उम्मीद

कंपनी के पेटीएम पेमेंट बैंक के वॉलेट और फास्टैग जैसे प्रोडक्ट में गिरावट के साथ, ब्रोकरेज का अनुमान है कि पेमेंट जीएमवी में 5% की गिरावट होगी

Last Updated- February 22, 2024 | 12:19 PM IST
Paytm

बाजार में लगातार 7वें कारोबारी सेशन में चल रही गिरावट के बीच पेटीएम के शेयर में तेजी देखने को मिली। बुधवार को शेयर 395.05 रुपये के मुकाबले 400.00 रुपये के भाव पर खुला। इसके बाद शेयर 402 रुपये के भाव पर पहुंच गया।

एक नई रिपोर्ट के अनुसार- 600 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ पेटीएम अपनी आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रख रहे हैं। बर्नस्टीन की रिपोर्ट के मुताबिक- पेटीएम पर हुए कड़े एक्शन का असर धीमा पड़ता दिख रहा ैह। शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

रिपोर्ट की मानें तो आरबीआई की कार्रवाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक तक ही सीमित है। इस एक्शन का कंपनी के पूरे कारोबार पर असर होने की संभावना कम या नहीं के बराबर है।

कंपनी के पेटीएम पेमेंट बैंक के वॉलेट और फास्टैग जैसे प्रोडक्ट में गिरावट के साथ, ब्रोकरेज का अनुमान है कि पेमेंट जीएमवी में 5% की गिरावट होगी और मार्जिन पर वर्तमान में 0.09 फीसदी 0.04 फीसदी का सबसे खराब असर होगा।

Paytm के शेयरों में तेजी के पीछे हैं कई वजह

पेटीएम के शेयरों में एक बार फिर से तेजी लौट आई है। इस तेजी के पीछे एक- दो नहीं बल्कि कई वजह है। इसमें RBI द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 दिन की मोहलत देना। पेटीएम के आला अधिकारियों द्वारा हाल में दिए गए पॉजिटिव बयान शामिल है। इसके अलावा पिछले सप्ताह, ED ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा किए गए वैश्विक ट्रांजेक्शन की जांच करने की घोषणा की थी। ED द्वारा शुरू की गई संभावित विदेशी मुद्रा उल्लंघन की जांच में किसी तरह की गड़बड़ी का पता नहीं चला है। पेटीएम ने 16 फरवरी को अपना मुख्य खाता (Nodal Account) पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) से हटाकर एक्सिस बैंक (Axis Bank) में ट्रांसफर कर दिया है। हाल ही हुए इन घटनाक्रमों के कारण पेटीएम पर निवेशकों का विश्वास एक बार फिर से लौटता दिख रहा है।

बर्नस्टीन ने बढ़ाई Paytm की रेटिंग
ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने पेटीएम को 600 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के अनुसार, RBI की कार्रवाई मुख्य रूप से पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर लागू होती है, जिसका पेटीएम के अन्य अभिन्न कार्यों को बाधित करने का कोई इरादा नहीं है। कंपनी पर प्रभाव डालने वाले नियामक उपायों के दायरे को समझने में यह अंतर महत्वपूर्ण है। इसमें कहा गया है कि व्यापारियों के परिचालन को गैर-पीपीबीएल बैंक से जोड़ना एक “प्रमुख सकारात्मक” कदम है।

First Published - February 22, 2024 | 12:19 PM IST

संबंधित पोस्ट