facebookmetapixel
Advertisement
कार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: दुनियाभर में तेजी का माहौल, भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त के संकेतलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरत

IREDA Q4 Results: इरेडा का शुद्ध लाभ 33 प्रतिशत बढ़कर 337 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

IREDA Q4 Results: कंपनी का खर्च 911.96 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की अवधि में 747.93 करोड़ रुपये था।

Last Updated- April 19, 2024 | 11:16 PM IST
ACME Solar

IREDA Q4 Results:सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लि. (इरेडा) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 337.37 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बीते वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान उसने 253.61 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में बढ़कर 1,391.63 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,036.31 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का खर्च 911.96 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की अवधि में 747.93 करोड़ रुपये था। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत आने वाली भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लि. (आईआरईडीए) एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान है।

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 11:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement