facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Amazon, Samara की More रिटेल में निवेशकों की दिलचस्पी कम, मूल्यांकन और नुकसान बने बाधा

बैंकरों का कहना है कि Samara 2 अरब डॉलर के संपूर्ण मूल्यांकन पर संयुक्त उपक्रम में 20 प्रतिशत हिस्सा बेचने की संभावना तलाश रही थी

Last Updated- March 06, 2024 | 10:26 PM IST
More Retail

अमेरिकी रिटेलर दिग्गज एमेजॉन के साथ संयुक्त उपक्रम मोर रिटेल में अपनी हिस्सेदारी बेचने की समारा कैपिटल की योजना को संभावित निवेशकों से सुस्त प्रतिक्रिया मिली है। मूल्यांकन में अंतर और किराना रिटेल कंपनी के नुकसान की वजह से निवेशकों ने इसमें कम दिलचस्पी दिखाई है।

बैंकरों का कहना है कि समारा 2 अरब डॉलर के संपूर्ण मूल्यांकन पर संयुक्त उपक्रम में 20 प्रतिशत हिस्सा बेचने की संभावना तलाश रही थी, लेकिन संभावित निवेशकों ने पर्याप्त दिलचस्पी नहीं दिखाई। कंपनी में जहां समारा की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत है, वहीं बाकी एमेजॉन के पास है। प्रवर्तकों द्वारा अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाने के बाद कंपनी आईपीओ लाने की भी संभावना तलाश रही थी।

समारा कैपिटल को सोमवार को भेजे गए ईमेल का अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। दो सूत्रों के अनुसार समारा कैपिटल करीब एक साल से मोर रिटेल से निकलने की संभावना तलाश रही थी और उसने पिछले एक साल में गैर-मुनाफे वाले कई स्टोर बंद भी कर दिए थे।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि प्रवर्तक अब और निवेश करने को इच्छुक नहीं हैं और बाहर निकलने के लिए आईपीओ पर भी विचार किया गया था, लेकिन अब इसे छोड़ दिया गया है। कंपनी द्वारा पेश आंकड़ों के अनुसार, किराना एवं फूड रिटेल चेन को वित्त वर्ष 2023 में 4,507 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री पर 550 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

मोर इस समय दो फॉर्मेट – मोर हाइपरमार्केट और मोर सुपरमार्केट- परिचालन करती है। मोर रिटेल की वेबसाइट के अनुसार, पूरे देश में उसके 41 हाइपरमार्केट और 872 सुपरमार्केट हैं। वर्ष 2019 में समारा कैपिटल ने आदित्य बिड़ला ग्रुप से 4,500 करोड़ रुपये में हाइपरमार्केट और सुपरमार्केट रिटेल चेन का अधिग्रहण किया था।

यह अधिग्रहण विटजिग एडवायजरी सर्विसेज के जरिये किया गया था, जिसमें एमेजॉन की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वित्त वर्ष 2023 में एमेजॉन और समारा कैपिटल दोनों ने मोर रिटेल में अतिरिक्त 300 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

 

First Published - March 6, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट