facebookmetapixel
Budget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कन

RBI Report: इस तिमाही में बंपर मुनाफा! जानिए कैसे प्राइवेट कंपनियों ने बढ़ाया अपना ऑपरेटिंग मार्जिन

प्राइवेट कंपनियों की बिक्री में 8% वृद्धि, मार्जिन भी सुधरा

Last Updated- February 24, 2025 | 10:37 PM IST
RBI MPC

निजी कॉरपोरेट क्षेत्र के विभिन्न खंडों ने इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया। भारतीय रिजर्व बैंक की सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस तिमाही में सूचीबद्ध गैर वित्तीय कंपनियों का संचालन लाभ मार्जिन क्रमिक रूप से 50 आधार अंक बढ़कर 16.2 प्रतिशत हो गया।

वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में सूचीबद्ध निजी गैर वित्तीय कंपनियों की बिक्री 8 प्रतिशत (सालाना) बढ़ी थी जबकि इसमें बीती तिमाही में 5.4 प्रतिशत और बीते साल की इस तिमाही में 5.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।

इसमें सूचीबद्ध 1,675 निजी विनिर्माण कंपनियों की बिक्री में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इसमें इजाफा मुख्य तौर पर वाहन, रसायन, खाद्य उत्पादों और बिजली मशीनरी उद्योग की अधिक बिक्री के कारण हुआ था। हालांकि पेट्रोलियम, आयरन व स्टील और सीमेंट उद्योग का सालाना बिक्री राजस्व गिरा था।

वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से जुड़ी कंपनियों की बिक्री में 6.8 प्रतिशत (सालाना) इजाफा हुआ जबकि गैर आईटी कंपनियों की बिक्री में 11.5 प्रतिशत (सालाना) की जबरदस्त वृद्धि दर्ज हुई।

इन कंपनियों ने बीते वर्ष के शानदार प्रदर्शन को कायम रखा। विनिर्माण कंपनियों का कच्चे सामग्री पर खर्च 6.3 प्रतिशत (सालाना) बढ़ा और यह बिक्री की मांग के अनुरूप था। हालांकि विनिर्माण कंपनियों की स्टाफ की लागत कहीं अधिक 9.5 प्रतिशत बढ़ी। स्टॉफ की लागत आईटी कंपनियों में 5.0 प्रतिशत और गैर आईटी सेवा कंपनियों में 12.4 प्रतिशत बढ़ी थी।

First Published - February 24, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट