facebookmetapixel
Advertisement
सोने-चांदी में जारी रहेगी उठापटक, क्या अमेरिकी GDP और महंगाई के आंकड़े बिगाड़ेंगे बाजार का खेल?अप्रैल से लागू होगा भारत-यूके के बीच हुआ CETA समझौता, व्हिस्की और कारें होंगी सस्ती: रिपोर्टशेयर बाजार में बरसेगा पैसा! इस हफ्ते HAL और Coal India समेत 63 कंपनियां देने जा रही हैं तगड़ा डिविडेंडInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले फिर गरमाया ‘हैंडशेक’ विवाद, क्या बदलेगा भारत का रुख?Lodha Developers का बड़ा दांव, पुणे की कंपनी में ₹294 करोड़ का निवेश₹10 से ₹2 होगी फेस वैल्यू! बायोलॉजिकल प्रोडक्ट से जुड़ी कंपनी करेगी स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेइस हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे बोनस शेयर; चेक करें डिटेलशेयर बाजार में FPI का कमबैक: अमेरिका-भारत ट्रेड डील ने बदला माहौल, IT शेयरों में ‘एंथ्रोपिक शॉक’ का असरग्लोबल मार्केट में दोपहिया कंपनियों की टक्कर, कहीं तेज तो कहीं सुस्त निर्याततीन महीनों की बिकवाली के बाद FPI की दमदार वापसी, फरवरी में बरसे ₹19,675 करोड़

FY24 में फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद, अमेरिका, EU में दवा की कमी कई वजहों में एक

Advertisement

भारत के दवा निर्यात के तीन प्रमुख गंतव्य उत्तरी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका हैं। भारत के कुल दवा निर्यात में इन तीन की हिस्सेदारी करीब 69 फीसदी है।

Last Updated- November 30, 2023 | 10:41 PM IST
Pharma exports may return to double digit-growth rate: Pharmexcil
फार्मेक्सिल के डॉयरेक्टर जनरल उदय भास्कर

भारत के दवा उद्योग का निर्यात वर्ष 2023-24 में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर 28 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। दवा निर्यात संवर्द्धन परिषद (फार्मेक्सिल) के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अमेरिका व यूरोप में दवा की कमी और अफ्रीका के देशों में मांग के फिर से जोर पकड़ने ने दवा उद्योग का निर्यात बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाई।

भारत का दवा निर्यात वित्त वर्ष 23 में 3.2 प्रतिशत से बढ़कर 25.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में निर्यात प्रमुख तौर पर यूरोप और अमेरिका के कारण बढ़ा था। वित्त वर्ष 23 में अफ्रीकी क्षेत्र को निर्यात 5.4 प्रतिशत गिर गया था। जाम्बिया, नाइजीरिया, जिम्बाब्वे, बुर्किना फासो आदि में मांग कम होने के कारण अफ्रीका को निर्यात गिरा था।

हालांकि फार्मेक्सिल के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से अक्टूबर के दौरान दवा निर्यात 8.13 प्रतिशत बढ़कर 1578.545 करोड़ डॉलर पहुंच गया। अक्टूबर में निर्यात 29.3 प्रतिशत बढ़कर 242.436 करोड़ डॉलर को छू गया था और यह इस महीने में अब तक का सर्वाधिक निर्यात था।

वर्ष 2022-23 में अप्रैल से अक्टूबर की अवधि में दवा निर्यात में 3.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। फार्मेक्सिल के महानिदेशक उदय भास्कर ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘अमेरिका और यूरोप के देशों में दवा की कमी जारी है। इससे इन देशों में निर्यात को बढ़ावा मिला। इसके अलावा अफ्रीका के देशों से भी फिर मांग आने लगी है। अप्रैल से अक्टूबर के दौरान अफ्रीकी देशों को निर्यात सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़ा है।’

भास्कर ने बताया कि अप्रैल से अक्टूबर में उत्तरी अमेरिका को निर्यात में 8.85 प्रतिशत का इजाफा हुआ जिसमें अमेरिका को होने वाला निर्यात 9.58 प्रतिशत बढ़ा था।

यूरोप को होने वाले निर्यात में करीब 16 फीसदी का इजाफा हुआ। भारत के दवा निर्यात के तीन प्रमुख गंतव्य उत्तरी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका हैं। भारत के कुल दवा निर्यात में इन तीन की हिस्सेदारी करीब 69 फीसदी है।

फार्मेक्सिल के मुताबिक, ‘इस अवधि में केवल सीआईएस क्षेत्र की वृद्धि दर नकारात्मक रही। स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल (सीआईएस) को वृद्धि दर में 9.66 प्रतिशत की गिरावट आई। सीआईएस क्षेत्र में संकट जारी है। इससे सबसे बड़े बाजार में निरंतर गिरावट जारी है।’

दवा उद्योग के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक अमेरिका और यूरोप दवा के अत्यधिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। उद्योग के विशेषज्ञ के अनुसार, ‘प्रयास किए जाने के बावजूद दवा की अत्यधिक कमी जारी है। इससे कई बीमारियों के इलाज में काम आने वाली दवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इनमें शरीर का वजन नियंत्रित करने वाली दवा, कैंसर की दवा, अटेंशन डिफिशिट/ हाइपरएक्टिविटी डिसआर्डर (एडीएचडी), एंटिबॉयोटिक्स और ह्रदय के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं हैं।’

अमेरिका के कैंसर विशेषज्ञों (ऑन्कोलॉजिस्ट) ने कैंसर की दवा की भारी कमी को राष्ट्रीय आपातकाल माना था।

सूत्र ने कहा, ’18 नवंबर तक के एफडीए के दवा की कमी डेटाबेस दर्शाते हैं कि अमेरिका में कैंसर की दवाओं की कमी बरकरार है। कम आपूर्ति वाली दवाओं में सिस्प्लैटिन, कार्बोप्लैटिन, मेथोट्रेक्सेट, कैपेसिटाबाइन, क्लोफाराबिन, ल्यूकोबोरिन कैल्शियम और एजैसिटिडाइन शामिल हैं।’

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement