facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

विज्ञापन उद्योग में कार्टेलाइजेशन पर CCI की नजर: लोकसभा में बोलीं सीतारमण- 5 सालों में 35 कार्टेल मामलों की जांच

Advertisement

CCI अभी विज्ञापन उद्योग में कार्टेलाइजेशन के आरोपों की जांच कर रहा है और पिछले हफ्ते कई कंपनियों पर छापेमारी की है ताकि सबूत जुटाए जा सकें।

Last Updated- March 24, 2025 | 5:05 PM IST
Nirmala Sitharaman
संसद में भाषण देती वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Cartel Investigation: पिछले पांच सालों में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने 35 कार्टेल मामलों की जांच की है। ये मामले स्वास्थ्य, रेलवे, वित्तीय सेवाओं, लोहा और इस्पात जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। यह जानकारी वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में दी। इनमें से लगभग आधे मामले विविध श्रेणी में थे। कुल 35 मामलों में से 21 कार्टेल मामले पिछले तीन वित्तीय वर्षों (FY22 से FY25) में डायरेक्टर जनरल के कार्यालय को जांच के लिए भेजे गए।

11 मामलों की जांच रिपोर्ट आयोग को मिल चुकी है, जबकि 10 मामले अभी जांच के अधीन हैं। केवल एक मामले में अंतिम आदेश जारी हुआ है, बाकी 10 मामले एंटीट्रस्ट नियामक के पास विचार के लिए हैं।

CCI अभी विज्ञापन उद्योग में कार्टेलाइजेशन के आरोपों की जांच कर रहा है और पिछले हफ्ते कई कंपनियों पर छापेमारी की है ताकि सबूत जुटाए जा सकें।

प्रतिस्पर्धा (संशोधन) अधिनियम, 2023 ने “लेसर पेनल्टी प्लस” मैकेनिज्म की शुरुआत की है। यह मैकेनिज्म कार्टेल के बारे में जानकारी देने के लिए प्रोत्साहन देता है। इसका मकसद यह है कि कोई मौजूदा लेसर पेनल्टी आवेदक किसी अन्य कार्टेल के बारे में पूरी और महत्वपूर्ण जानकारी दे, जो CCI को पहले से पता न हो।

कार्टेल जांच के दायरे को बढ़ाने के लिए हब-एंड-स्पोक मैकेनिज्म भी शुरू किया गया है। इसके तहत, कोई कंपनी जो समान या एक जैसा व्यापार नहीं करती, उसे भी समझौते का हिस्सा माना जाएगा, अगर वह ऐसे समझौते को बढ़ावा देती है या उसमें हिस्सा लेने का इरादा रखती है जो कार्टेलाइजेशन को प्रोत्साहित करता हो।

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement