facebookmetapixel
Budget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कन

भारतीय फार्मा बाजार जून में 8.8 प्रतिशत बढ़ा

कार्डियक, एंटी-इंफेक्टिव, गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल जैसे प्रमुख उपचारों के एमएटी ने क्रमशः 9 फीसदी, 8.7 फीसदी और 8.4 फीसदी की अपेक्षाकृत दमदार वृद्धि दर्ज की।

Last Updated- July 07, 2024 | 10:09 PM IST
Shares of pharma company are running fast, gave 114% return in 6 months; Rekha Jhunjhunwala's money is also invested तेजी से दौड़ रहा फार्मा कंपनी का शेयर, 6 महीनें में दिया 114% का रिटर्न; रेखा झुनझुनवाला का भी लगा है पैसा

जून में भारतीय फार्मास्युटिकल्स बाजार (IPM) में 8.8 फीसदी की वृद्धि हुई। मार्केट रिसर्च फर्म फार्मारैक के अनुसार, इस दौरान सभी प्रमुख थेरेपी में सकारात्मक मूल्य वृद्धि हुई है। श्वसन (19.2 फीसदी) और एंटी-इंफेक्टिव (17.2 फीसदी) जैसे चिकित्सा क्षेत्र के प्रमुख उपचारों में इस साल जून में दो अंकों की मूल्य वृद्धि देखी गई है।

खास चिकित्सा क्षेत्र के मूल्य वृद्धि के कारण के बारे में फार्मारैक की उपाध्यक्ष (वाणिज्यिक) शीतल सपले ने कहा कि अधिकतर चिकित्सा क्षेत्रों में सकारात्मक मूल्य वृद्धि देखी गई है। आमतौर पर दूसरी छमाही में कुछ उपचारों में मौसमी उछाल देखा जाता है जिसमें जून के बाद इस साल उच्च वृद्धि दर दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा, ‘नई पेशकश, मूल्य आधारित वृद्धि और मात्रात्मक वृद्धि जैसी आईपीएम की सभी तीन श्रेणियों में सकारात्मक वृद्धि देखी गई है, जिससे इस साल जून में कुल मूल्य वृद्धि 8.8 फीसदी रही जबकि पिछले साल जून में यह 6 फीसदी थी।’

जुलाई 2023 से जून 2024 के बीच आईपीएम में मूविंग एनुअल टर्नओवर (एमएटी, जो बीते 12 महीनों का टर्नओवर होता है) में 7.6 फीसदी की वृद्धि रही, जिससे आईपीएम का कुल कारोबार 2 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक हो गया, जबकि घरेलू बाजार में मात्रा 0.1 फीसदी गिरी।

कार्डियक, एंटी-इंफेक्टिव, गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल जैसे प्रमुख उपचारों के एमएटी ने क्रमशः 9 फीसदी, 8.7 फीसदी और 8.4 फीसदी की अपेक्षाकृत दमदार वृद्धि दर्ज की। ये तीनों चिकित्सा क्षेत्र मिलकर आईपीएम का करीब 38 फीसदी हिस्सा बनाते हैं।

घरेलू बाजार में शीर्ष कंपनियों ने मामूली मासिक वृद्धि दर्ज की मगर फोर्ट्स (28.1 फीसदी), एफडीसी (22.2 फीसदी), अरिस्टो (17.7 फीसदी), सिप्ला (16.5 फीसदी) और ग्लेनमार्क (16.4 फीसदी) जैसी कंपनियों ने इस साल जून में आईपीएम की शीर्ष 40 कंपनियों की बीच महत्त्वपूर्ण मासिक वृद्धि दर्ज की है।

इस साल जून में जीएसके की एंटीबायोटिक दवा ऑगमेंटिन और यूएसवी की मधुमेहरोधी दवा ग्लाइकोमेट जीपी क्रमशः 76 करोड़ रुपये और 66 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ सबसे अधिक बिकने वाले दवा ब्रांड बने रहे।

First Published - July 7, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट