facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

IEX Q4 results: कंपनी का चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 9.5% बढ़कर 96.7 करोड़ रुपये

IEX Q4 results: आय बढ़कर 550.84 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.50 रुपये के अंतिम लाभांश की घोषणा की है।

Last Updated- May 16, 2024 | 11:20 AM IST
IFB Industries Q4 Results
Representative Image

IEX Q4 results: इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 9.5 प्रतिशत बढ़कर 96.7 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का पिछले साल इसी तिमाही में शुद्ध लाभ 88.34 करोड़ रुपये था। आईईएक्स ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कुल आय बढ़कर 149.28 करोड़ रुपये हो गई। यह वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में 129.58 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में खर्च 22.65 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 19.52 करोड़ रुपये था। समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ 14.7 प्रतिशत बढ़कर 350.78 करोड़ रुपये हो गया। आय बढ़कर 550.84 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.50 रुपये के अंतिम लाभांश की घोषणा की है।

First Published - May 16, 2024 | 11:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट