facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Hindustan Unilever Q3 Results: HUL को हुआ 2,519 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा, एनालिस्ट ने बताई मामूली बढ़त की वजह

Advertisement

एनालिस्ट को उम्मीद थी कि 31 दिसंबर को समाप्त होने वाली तिमाही में Hindustan Unilever 2,680 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज करेगी।

Last Updated- January 19, 2024 | 5:52 PM IST
HUL will buy skincare brand Minimalist, the deal will be for around Rs 3,000 crore स्किनकेयर ब्रांड Minimalist को खरीदेगी HUL, करीब 3,000 करोड़ रुपये में होगा सौदा
Representative Image

FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever-HUL) ) ने आज यानी शुक्रवार को वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही (FY24Q3) के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। Dove साबुन बनाने वाली कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही लाभ में उम्मीद से कम 1.4 फीसदी के साथ 2,519 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा (net profit) देखने को मिला।

पिछले साल की समान तिमाही (FY23Q3) में कंपनी ने 2,505 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था। इस लिहाज से सालाना आधार पर (YoY) कंपनी के नेट मुनाफा में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

LSEG डेटा के मुताबिक, एनालिस्ट को उम्मीद थी कि 31 दिसंबर को समाप्त होने वाली तिमाही में कंपनी 2,680 करोड़ रुपये ता नेट मुनाफा दर्ज करेगी। यह जानकारी रॉयटर्स ने दी।

एनालिस्ट का मानना है कि ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ता वस्तुओं (consumer goods ) की मांग सर्दियों में देरी के कारण कमजोर रही, जिसकी वजह से कंपनी के मुनाफे में उम्मीद के मुताबिक परफॉर्मेंस देखने को नहीं मिली।

दिसंबर तिमाही के दौरान कमोडिटी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। जिसकी वजह से HUL को डिटर्जेंट और होम केयर प्रोडक्ट्स सहित कई प्रोडक्ट्स के रेट में कटौती करनी पड़ी और इसका असर मुनाफा पर देखने को मिला।

बिक्री और रेवेन्यू में भी गिरावट

इस तिमाही में HUL के प्रोडक्ट्स की बिक्री 0.3 फीसदी गिरकर 14,928 करोड़ रुपये हो गई। होम केयर सेगमेंट में कंपनी का रेवेन्यू 1.3 फीसदी और ब्यूटी ऐंड पर्नल केयर (BPC) सेगमेंट में 0.3 फीसदी गिर गया है।

कंपनी का टोटल रेवेन्यू 0.38 फीसदी कम होकर 14,928 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 14,986 करोड़ रुपये था। क्रमिक आधार पर (QoQ) कंपनी के रेवेन्यू में 0.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिला। पिछली तिमाही यानी सितंबर तिमाही में इसका रेवेन्यू 15,027 करोड़ रुपये था।

EBITDA मार्जिन में इजाफा

HUL का एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 0.1 फीसदी बढ़कर 23.7 फीसदी हो गया है। इस तिमाही के लिए कंपनी का एबिटा 3,540 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जो एक साल पहले की समान अवधि में 3,537 करोड़ रुपये था।

चढ़े शेयर

भले ही पहले से HUL के रिजल्ट्स में मामूली मुनाफे की उम्मीद थी, लेकिन इसके शेयरों में उछाल देखने को मिली। BSE पर इसके शेयर 0.66 फीसदी का उछाल आया और इसके शेयर 2564.75 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement