facebookmetapixel
Advertisement
RBI के सख्त लोन नियमों से नियमों से ट्रे​डिंग कंपनियों के शेयरों को गम, लागत बढ़ने की आशंकाFlexi Cap Funds का जलवा कायम, 5 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹2 लाख से ज्यादा; हर साल मिला 22% तक रिटर्नAI से IT कंपनियों की कमाई गिरेगी? Motilal Oswal की रिपोर्ट में 2 बड़े संकेतशेयर बाजार में जबरदस्त तेजी: सेंसेक्स 650 अंक उछला, निफ्टी ने 25,682 के पाररियल एस्टेट सेक्टर में आएगी नौकरियों की बौछार, 2030 तक 10 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगारIndia AI Impact Summit में PM मोदी ने परखा स्टार्टअप्स का दम, भविष्य की तकनीक पर हुई चर्चाGold-Silver ETF में रिकॉर्ड उछाल: 5 महीनों में AUM ₹3 लाख करोड़ के पार, इक्विटी फंड्स से ज्यादा आया निवेशExplainer: बैंक जमा से लेकर गाड़ी खरीदने तक, पैन कार्ड के नए नियम आने से और क्या-क्या बदल जाएगा?NPS के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर भी! स्वास्थ्य खर्चों के लिए बनेगा अलग ‘मेडिकल पेंशन’ फंडNew tax regime vs ELSS: क्या अब भी टैक्स सेविंग फंड में निवेश करना चाहिए?

Hindenburg vs Adani: अब Adani Group की कंपनियों पर नजर रख रही ICRA

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 11:28 AM IST
Gautam Adani got a big shock, dropped 3 places in the Forbes Billionaires list, his wealth decreased so much in one day

Hindenburg vs Adani: बिजनेसमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद एक के बाद एक नुकसान उठाने पड़ रहे हैं। जिसके कारण अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों और उसके अन्य फाइनेंशियल इंस्ट्रुमेंट्स की देखरेख घरेलू रेटिंग एजेंसी इकरा (ICRA) कर रही है। एजेंसी ने इस बात की जानकारी 1 फरवरी को दी।

“हम अदाणी समूह की कंपनियों में रेटेड पोर्टफोलियो पर विकास की निगरानी कर रहे हैं। खासतौर पर समूह की फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पूंजी बाजार और बैंकिंग चैनलों तक पहुंच, लोन के मूल्य निर्धारण, ऋण वाचाओं को कसने, वापस बुलाने के साथ या ऋण सुविधाओं और पुनर्वित्त में तेजी की निगरानी कर रहे हैं, ” ICRA ने अपने बयान में कहा।

बता दें कि हाल ही में अदाणी समूह की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेस (Adani Enterprises) 1 फरवरी को अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) को वापस लेना और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की। हालांकि, कंपनी के FPO को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था। समझा जाता है कि अदाणी एंटरप्राइजेज ने यह कदम अमेरिका की शॉर्टसेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद उठाया है।

बीएससी के आंकड़ों के अनुसार, अदाणी एंटरप्राइजेज के FPO के तहत 4.55 करोड़ शेयरों की पेशकश की गई थी, जबकि इसपर 4.62 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले थे। गैर संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित 96.16 लाख शेयरों पर करीब तीन गुना बोलियां मिली थीं। वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड के 1.28 करोड़ शेयरों पर पूर्ण अभिदान मिला था।

हालांकि, FPO को लेकर खुदरा निवेशकों और कंपनी के कर्मचारियों की प्रतिक्रिया ठंडी रही थी। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा, ‘पिछले हफ्ते कंपनी के शेयर में काफी उतार चढ़ाव के बावजूद FPO मंगलवार को सफलतापूर्वक बंद हुआ। कंपनी और उसके कारोबार के प्रति आपका भरोसा हमारा विश्वास बढ़ाने वाला है जिसके लिए हम आपके आभारी हैं।’

अदाणी ने कहा कि आज कंपनी के शेयर में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव रहा। उन्होंने कहा, ‘असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर, कंपनी के निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि FPO पर आगे बढ़ना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा। निवेशकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और उन्हें किसी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए निदेशक मंडल ने FPO को वापस लेने का फैसला किया है।’

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 10:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement