facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

आदेश की प्रमाणित प्रति नहीं होने पर भी सुनवाई संभव : उच्च न्यायालय

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 11:41 PM IST
gst penalty

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि आदेश की प्रमाणित प्रति नहीं होने की स्थिति में भी माल एवं सेवा कर (GST) के तहत इनपुट क्रेडिट के दावे की सुनवाई सक्षम प्राधिकारी नए सिरे से करे। इस मामले में आदेश की प्रमाणित प्रति नहीं लगाए जाने के कारण आवेदन खारिज कर दिया गया था।

दरअसल संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी वाले जीएसटी के अपीलीय प्राधिकरण ने आवेदन को इस आधार पर खारिज कर दिया था कि आवेदन में आदेश की प्रमाणित प्रति संलग्न नहीं की गई थी। इस मामले में न्यायालय ने कहा कि कॉमन पोर्टल पर संबंधित आदेश उपलब्ध होने के कारण इस आवेदन को अनुमति दी गई। यह अपील इस आदेश से संबंधित थी। लिहाजा आवेदक की याचिका को इस आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता कि आवेदक ने इस आदेश की प्रति संलग्न नहीं की।

न्यायालय ने आदेश दिया, ‘रिट याचिका को अनुमति दी जाती है। यह आदेश पारित किया जाता है कि अपीलीय प्राधिकरण के आदेश को रद्द किया जाता है और संबंधित प्राधिकरण को मामला वापस भेजा जाता है। संबंधित प्राधिकरण इस आदेश की प्रमाणित प्रति संलग्न नहीं करने करने के सवाल पर विचार किए बिना गुण-दोष के आधार पर सुनवाई करे।’

विशेषज्ञों के मुताबिक कई आवेदक आदेश की प्रमाणित प्रति हासिल नहीं कर पाते हैं। ऐसे आवेदकों को इस आदेश से लाभ मिलेगा। उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका पर दलील पेश करने वाले रस्तोगी चैम्बर के अभिषेक रस्तोगी ने कहा कि याचिका करना वैधानिक अधिकार है और इसे प्रक्रियाओं के कारण मना नहीं किया जाए।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement