facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

हेल्थकार्ट की नजर अमेरिकी बाजार पर

Advertisement
Last Updated- January 04, 2023 | 11:53 PM IST
Empagliflozin

न्यूट्रिशन प्लेटफॉर्म हेल्थकार्ट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम रखने की योजना बना रही है। साथ ही, उसकी योजना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की भी है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले महीने कंपनी ने सिंगापुर की निवेशक टेमासेक से 13.5 करोड़ डॉलर जुटाए थे। हेल्थकार्ट के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी समीर माहेश्वरी ने कहा ‘हमारा मौजूदा ध्यान कारोबार को अगले स्तर तक ले जाने पर केंद्रित है। हम अपने प्लेटफॉर्म का विस्तार अमेरिकी बाजार तक करना चाहते हैं। अगले दो से तीन साल में निश्चित रूप से आईपीओ की संभावना है, जब समय और स्तर सही हो।’

वैश्विक महामारी की वजह से भारतीय न्यूट्रास्युटिकल बाजार पिछले दो साल में तेज रफ्तार से बढ़ा है और इसके धीमा होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। इस श्रेणी में बाजार की अगुआ हेल्थकार्ट ने इस अवधि के दौरान तीन गुना वृद्धि की है। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि रकम उगाही के मौजूदा ठंडे सीजन के बावजूद यह रकम जुटाने में कामयाब रही, जिससे इसका मूल्यांकन अनुमानित रूप से 37 करोड़ डॉलर हो गया है।

माहेश्वरी ने कहा कि कंपनी के रूप में हेल्थकार्ट का ध्यान हमेशा लाभ जैसे मूल सिद्धांतों पर केंद्रित रहा है। कोविड-19 के बाद हमारे स्तर में बहुत वृद्धि हुई है क्योंकि न्यूट्रिशन और फिटनेस के महत्त्व में तेजी आई है और तब से हमने तीन गुना वृद्धि की है। ईवाई की वर्ष 2022 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में आहार संबंधी सप्लीमेंट का बाजार 15 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 33,100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि अब स्वास्थ्य जागरूकता ग्राहक की जेब का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। न्यूट्रिशन सामान्य हो रहा है। लोग स्वस्थ विकल्पों की ओर जा रहे हैं। इसके अलावा, निवारक स्वास्थ्य देखभाल के मामले में एक साधन के रूप में न्यूट्रिशन भी एक उद्योग बन रहा है।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 7:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement