facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

सरकार ने दूरसंचार कंपनियों से कहा कॉल ड्रॉप घटे, कॉल की गुणवत्ता में हो सुधार

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 11:52 PM IST
Telecom

दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से कहा है कि वह कॉल ड्रॉप के बढ़ते मामले का तत्काल समाधान निकाले और कॉल की गुणवत्ता में सुधार करे। बुधवार की बैठक में विभाग ने दूरसंचार कंपनियों को ये निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता दूरसंचार सचिव के राजारमन ने की और इसमें निजी क्षेत्र के तीन दूरसंचार सेवा प्रदाताओं रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने हिस्सा लिया।

एक सूत्र ने कहा, सरकार ने सेवा प्रदाताओं से नीतिगत इनपुट भी मांगा है। उनसे कहा गया है कि वे ढांचागत चुनौतियों और समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान करे। ये मामले नए नहीं हैं लेकिन कॉल ड्रॉप की बढ़ती शिकायतों के बाद यह बैठक जरूरी हो गई थी। अधिकारियों ने कहा कि कॉल ड्रॉप में बढ़ोतरी ऐसे समय में स्वीकार नहीं की जा सकती जब देश तेजी से 5जी तकनीक अपना रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा प्रदाताओं को यह भी पता लगाने को कहा गया है कि क्या 5जी चालू होने के बाद कॉल ड्रॉप में इजाफा हो सकता है।

अधिकारी ने कहा, दूरसंचार कंपनियों को ये मामले दिमाग में रखने को कहा गया है क्योंकि वे 5जी नेटवर्क का विस्तार देश भर में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा प्रदाताओं को सेवा की सख्त गुणवत्ता वाले नियमों के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: एरिक्सन 5जी की मांग को देखते हुए बढ़ा रही उत्पादन

अधिकारी ने कहा, दूरसंचार नियामक ट्राई जल्द ही गुणवत्ता वाले मानकों के साथ परामर्श पत्र जारी करेगा। बहुप्रतीक्षित अद्यतित नियमों की घोषणा कार्यकारी आदेशों के जरिए होगी जब ट्राई इस मामले पर अपने इनपुट भेज देगा। ट्राई अधि​नियम 1997 दूरसंचार नियामक को सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने, तय अवधि में समीक्षा करने और उपभोक्ताओं के हितों को संरक्षित रखने का ​विशेष अधिकार देता है। नियामक ने पिछली बार साल 2016 में सेल्युलर मोबाइल टेलिफोन सर्विसेज की खातिर नेटवर्क से जुड़ी सेवा गुणवत्ता पर परामर्श पत्र जारी किया था।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement