facebookmetapixel
India US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथभारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीर

टायसन फूड्स संग संयुक्त उपक्रम में हिस्सा बेचेगी गोदरेज!

Godrej Stake Sale: कंपनी रीयल गुड चिकन और यमीज ब्रांड के तहत वि​भिन्न खाद्य उत्पादों की बिक्री करती है।

Last Updated- March 04, 2024 | 11:18 PM IST
Godrej family begins process to untangle cross-holdings Godrej ने शुरू किया शेयर ट्रांसफर प्रोसेस, आदि/नादिर परिवार हासिल करेगा 20.84 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी

गोदरेज टायसन फूड्स के प्रवर्तक कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी बेचने के लिए निजी इ​​क्विटी फर्मों सहित संभावित निवेशकों के साथ बात कर रहे हैं। घटनाक्रम को जानने वाले एक बैंकिंग सूत्र ने इसकी जानकारी दी।

गोदरेज टायसन फूड्स बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध गोदेरज एग्रोवेट और अमेरिकी फूड दिग्गज टायसन फूड्स की संयुक्त उपक्रम है। कंपनी रीयल गुड चिकन और यमीज ब्रांड के तहत वि​भिन्न खाद्य उत्पादों की बिक्री करती है। मार्च 2023 में समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की कुल बिक्री 1,003 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 8.6 करोड़ रुपये रहा। बैंकर ने कहा कि कंपनी के मूल्यांकन का खुलासा नहीं किया गया है क्योंकि सौदे पर अभी शुरुआती बातचीत चल रही है।

इस बारे में जानकारी के लिए गोदरेज समूह को बीते शुक्रवार को ईमेल किया गया था लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया। गोदरेज एग्रोवेट का शेयर आज 520 रुपये पर बंद हुआ जिससे इसका कुल बाजार मूल्य 9,992 करोड़ रुपये होता है। देश में खपत बढ़ने से देसी फूड कंपनियों में निजी इ​क्विटी निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी देखी जा रही है।

एक बैंकर ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘निवेशक भारतीय कंपनियों, खास तौर पर रिटेल क्षेत्र में निवेश के लिए आने लगे हैं और साल की दूसरी छमाही में कुछ और सौदे हो सकते हैं।’ गोदरेज टायसन फूड्स इस क्षेत्र की अन्य कंपनियों आईटीसी, एमटीआर फूड्स, मैकेन फूड्स, वेंकीज इंडिया आदि से प्रतिस्पर्धा कर रही है।

बैंकरों का कहना है कि निवेशक कंपनी में हिस्सा खरीदने के लिए इच्छुक हैं क्योंकि खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार देश में रेडी-टु-कुक उत्पादों का बाजार पिछले दशक में 7 फीसदी की दर से बढ़ा है और आने वाले वर्षों में भी इसके इसी रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2030 तक रेडी टु ईट फूड्स का देश में उत्पादन बढ़कर 9,600 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है और इस दौरान यह सालाना 13 फीसदी चक्रवृ​द्धि दर से बढ़ सकता है।

First Published - March 4, 2024 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट