facebookmetapixel
Advertisement
AMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्सStock Market Today: अच्छी शुरुआत के बाद तेजी कायम, सेंसेक्स 76,600 के पार; IT और ऑटो में खरीदारीडेटा सेंटर से डिफेंस तक… इस कंपनी के लिए खुल रहे बड़े मौके! कमाई और शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने दी रायStocks To Watch Today: Kotak Mahindra Bank की बड़ी डील से RailTel के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरबॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबाव

शॉपर्स में बिकेंगे जीएनसी वस्त्र

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:04 PM IST

मैकग्रेगर गोल्फ कंपनी की सहायक कंपनी गोल्फ एक्सेसरीज निर्माता ग्रेग नॉर्मन कलेक्शन (जीएनसी) रहेजा गु्रप के शॉपर्स स्टॉप के साथ एक करार करने की तैयारी कर रही है।


कंपनी भारत के प्रमुख रिटेल चेन को जीएनसी उत्पादों की विशेष रेंज मुहैया कराने के लिए शॉपर्स स्टॉप के साथ हाथ मिलाने जा रही है।

जीएनसी इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी राहुल सिंह ने कहा, ‘इस करार के जरिये जीएनसी शॉपर्स स्टॉप के सभी स्टोरों को अपने विशेष कलेक्शन मुहैया कराएगी।

हालांकि हम अभी तक इस करार को अंजाम देने में सफल नहीं हुए हैं, लेकिन अगले सप्ताह तक इस पर हस्ताक्षर हो जाने की उम्मीद है। शॉपर्स स्टॉप के साथ करार हमारे कलेक्शन की बिक्री के लिए एक बड़ा बाजार मुहैया कराएगा।

शुरू में हम चार या पांच जगह शॉपर्स के स्टोरों पर अपना कलेक्शन मुहैया कराएंगे और इसके बाद सिलसिलेवार तरीके से अन्य स्टोरों पर भी हमारे उत्पाद दिखेंगे।’

मौजूदा आर्थिक मंदी ने इस साल पूरे भारत में 10 विशेष आउटलेट खोलने की कंपनी की योजना पर पानी फेर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने मेट्रो और पहले दर्जे के शहरों में शोरूम खोल कर अगले पांच साल में 100 स्टोर खोलने का लक्ष्य रखा था।

सिंह ने कहा, ‘ग्रेग नॉर्मन ने इस साल 10 विशेष स्टोर खोलने की योजना बनाई थी, लेकिन मौजूदा मंदी की वजह से सभी परियोजनाओं में विलंब हो गया है। हमने अपने जीएनसी की बिक्री के लिए भारत में कोलकाता समेत विभिन्न जगहों पर कई मॉल के साथ करार किया था,

लेकिन ज्यादातर मॉल को रद्द कर दिया गया या इनमें काफी विलंब हुआ। कई ब्रांडों को मॉल से वापस भी लेना पड़ा है। इसलिए अब हम ‘देखो और इंतजार करो’ की नीति पर अमल कर रहे हैं।’

मौजूदा समय में जीएनसी के परिधान गुड़गांव में विशेष स्टोर में बेचे जाते हैं। इसके अलावा बेटर दैन बिफोर (बीटीबी) इंडिया ने भी भारत में जीएनसी के उत्पाद बेचने के लिए एक करार किया है। बीटीबी ने फ्यूचर समूह के प्लेनेट स्पोट्र्स के साथ एक विपणन एवं वितरण समझौता किया है।

प्लेनेट स्पोट्र्स देश की प्रमुख स्पोट्र्स लाइफस्टाइल रिटेल श्रृंखला है। इस समझौते के जरिये बीटीबी ने पूरे देश में प्लेनेट स्पोट्र्स स्टोरों में जीएनसी की विशेष रेंज उपलब्ध कराई है। जीएनसी 32 देशों को अपने परिधानों का निर्यात करती है।

वैश्विक ग्रेग नॉर्मन कलेक्शन उत्पादों में से 30 फीसदी भारत में बनाए जाते हैं। बिक्री के मोर्चे पर कंपनी दक्षिण एशिया और पूरी दुनिया के लिए ब्रांड के लाइसेंसधारक के तौर पर कारोबार करती है।

Advertisement
First Published - January 9, 2009 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement