भारतीय ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में वालमार्ट की अगुवाई में हुए फंडिंग राउंड में अब गूगल भी एक छोटे निवेशक के रूप में शामिल होगा। हालांकि, इस पार्टनरशिप को मंजूरी मिलने के लिए सरकारी नियमों का पालन करना होगा।
खबरों के अनुसार, गूगल का निवेश और क्लाउड टेक्नोलॉजी फ्लिपकार्ट को उसके कारोबार को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही, फ्लिपकार्ट अपने डिजिटल इंफ्रास्क्रक्चर को मजबूत बनाकर पूरे देश में ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं दे पाएगा।
कंपनी ने बताया कि उसने कुल 1 बिलियन डॉलर का फंड जुटाया है, जिसमें गूगल (Alphabet) ने भी 300-350 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। सूत्रों के मुताबिक इस फंडिंग राउंड के बाद Flipkart की वैल्यू 35-36 बिलियन डॉलर के आसपास पहुंच गई है। बता दें कि वॉलमार्ट ने पहले ही इस फंडिंग राउंड में 600 मिलियन डॉलर का निवेश किया था।