facebookmetapixel
Advertisement
Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीबStocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजर

भारत के फेमस मसाला ब्रांड Everest का फिश करी मसाला सिंगापुर में बैन, अधिक मात्रा में पाए गए कीटनाशक

Advertisement

सिंगापुर की खाद्य एजेंसी ने एडवाइजरी जारी करते हुए मसाले का सेवन न करने की अपील की है।

Last Updated- April 20, 2024 | 12:49 PM IST
Everest Fish curry

भारत के फेमस मसाला ब्रांड एवरेस्ट के ‘फिश करी’ मसाले को सिंगापुर में बैन कर दिया गया है। इस बारे में गुरुवार 18 अप्रैल को जारि हुए एक बयान के मुताबित सिंगापुर खाद्य एजेंसी ने ये फैसला सुनाया है। एजेंसी ने एवरेस्ट के ‘फिश करी’ मसाला को बाजार से वापस लेने का आदेश दिया।

एजेंसी की आरोप है कि भारत से आयात होने वाले इस मसाले में पेस्टिसाइड यानी की कीटनाशक पाया गया है। एजेंसी ने जांच में इस मसाले में एथिलीन ऑक्साइड नाम के कीटनाशक को पाया जो कि मानव खाद्य सामाग्री में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त नहीं है।

इस आरोप के बाद सिंगापुर खाद्य एजेंसी (SFA) ने मसाले के आयातक एसपी मुथैया एंड संस को उत्पादों को वापस लेने का निर्देश दिया है।

क्या कहा सिंगापुर की खाद्य एजेंसी ने

खाद्य एजेंसी का कहना है कि खाने में कीटनाशक का उपयोग करना अधिकृत नहीं है, हालांकि केमिकल कंपाउंड का इस्तेमाल माइक्रोबियल कंटेमिनेशन को रोकने के लिए किया जा सकता है।
खाद्य एजेंसी का कहना है कि अगर कोई एथिलीन ऑक्साइड, जो कि मसाले में पाया गया है उसका सेवन लगातार करता है तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Nestle: बच्चों के दूध और Cerelac में चीनी मिलाने को लेकर सरकार के निशाने पर कंपनी, सैंपलों की होगी जांच

जारी की एडवाइजरी

इसे लेकर सिंगापुर की खाद्य एजेंसी ने एडवाइजरी भी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं ने मसाले की खरीदारी कर ली है, उन्हें सलाह दी जाती है कि इसका सेवन न करें। और जो लोग इस मसाले का यूज कर रहे हैं और उन्हें सेहत तो लेकर कोई दिक्कत हो रही है तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक एवरेस्ट ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Advertisement
First Published - April 20, 2024 | 12:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement