facebookmetapixel
स्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथ

फैशन ब्रांड इंडिया ने निवेशकों से जुटाए 50 करोड़ रुपये

इंडिया की सह-संस्थापक शिवानी पोद्दार ने कहा कि वित्त पोषण का तीन-चौथाई हिस्सा अल्पमत हिस्सेदारी के लिए इक्विटी निवेश है, जबकि बाकी कर्ज है।

Last Updated- May 27, 2024 | 12:16 PM IST
investment
Representative Image

फैशन ब्रांड इंडिया के विनिर्माता हाई स्ट्रीट एसेंशियल्स ने जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल की पत्नी संगीता जिंदल और अन्य निवेशकों से 50 करोड़ रुपये जुटाने की सोमवार को घोषणा की।

इंडिया की सह-संस्थापक शिवानी पोद्दार ने कहा कि वित्त पोषण का तीन-चौथाई हिस्सा अल्पमत हिस्सेदारी के लिए इक्विटी निवेश है, जबकि बाकी कर्ज है। कंपनी के सह-संस्थापक अनुराग मुरली ने कहा कि इंडिया भविष्य में विपणन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में जेएसडब्ल्यू की विशेषज्ञता से लाभ उठा सकती है। इंडिया की स्थापना 2012 में की गई थी। वर्तमान में इसके आठ शहरों में 12 विशिष्ट ब्रांड आउटलेट और 150 बड़े खुदरा आउटलेट हैं।

बयान के अनुसार, इस साल अप्रैल में इसका परिचालन लाभ में आया। यह व्यवसाय विस्तार के लिए जुटाए गए धन का इस्तेमाल करेगी। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की योजना 30 लाख डॉलर तक निवेश करने की है।

First Published - May 27, 2024 | 12:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट