facebookmetapixel
Advertisement
LIC Q1FY27 Results: प्रीमियम इनकम में उछाल से 23% बढ़ा मुनाफा, कमाए ₹2,37,848 करोड़Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?

AI को काम सौंपकर बोझ कम करना चाह रहे कर्मचारी

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 10:36 PM IST
AI

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की एक रिपोर्ट से पता चला है कि करीब 74 फीसदी भारतीय कर्मचारियों को भय सता रहा है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) के कारण उनकी नौकरी जा सकती है। लेकिन, 83 फीसदी से अधिक कर्मचारियों का मानना है कि एआई से उनके काम का बोझ कम हो सकेगा।

चार में से तीन भारतीय कर्मचारी एआई की मदद से न केवल प्रशासनिक कार्यों (86 फीसदी) बल्कि विश्लेषणात्मक कार्यों (88 फीसदी) और यहां तक क्रिएटिव कार्य (87 फीसदी) करने में सहज होंगे।

इस बीच, भारतीय कंपनियों में प्रबंधक की भूमिका निभा रहे लोगों की यह कहने की संभावना 1.6 गुना अधिक है कि एआई कर्मचारियों की संख्या कम करने के बजाय उत्पादकता बढ़ाएगी और इससे कार्यक्षेत्र का माहौल भी बढ़िया होगा। ये भारत के लिए माइक्रोसॉफ्ट के वर्क ट्रेंड इंडेक्स 2023 के कुछ निष्कर्ष हैं।

रिपोर्ट में यह भी पाया गया है कि भारत में काम करने वाले 78 फीसदी लोग कार्य के दौरान बगैर किसी व्यवधान के ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। 76 फीसदी से अधिक भारतीय कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास काम पूरा करने के लिए पर्याप्त समय और ऊर्जा नहीं है और उन लोगों की यह कहने की संभावना तीन गुना (3.1) से अधिक है कि उन्हें नवाचार अपनाने में परेशानी हुई।

माइक्रोसॉफ्ट 365 के भीतर एक व्यक्ति अपना 57 फीसदी समय बातचीत करने में बीता देता है और सिर्फ 43 फीसदी समय ही वह कुछ बनाने में व्यतीत करता है।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement