facebookmetapixel
Advertisement
Ola-Ather के बाद अब Simple Energy की बारी! IPO से पहले 250 करोड़ जुटाकर बनाई बड़ी तैयारीLuxury Sedans: मर्सिडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू की बिक्री में सिडैन अब भी कैसे बनी बड़ी ताकतऑलकार्गो का बड़ा प्लान! अगले 10 साल AI और डिजिटलीकरण पर दांव, लॉजिस्टिक्स सेक्टर में होगा बड़ा बदलावCrude Oil Prices: मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग, तेल की कीमतों में आया उछालSUV ट्रेंड के बीच सिडैन का दम नहीं हुआ कम, लग्जरी कार बाजार में अब भी 40% तक हिस्सेदारीLPG Price Hike: 1 जून से लागू हुए नए LPG रेट, दिल्ली में सिलेंडर पहुंचा 3113 रुपये के पारStocks To Watch Today: SBI Life, Wockhardt, Lupin से लेकर PB Fintech तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरIPL 2026 Final: गेंदबाजों के बाद कोहली का जलवा, RCB ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतीEditorial: एचडीएफसी बैंक पर फिर उठे सवाल, नियामकीय पारदर्शिता पर बढ़ी चिंताशहरी विकास का अधूरा आधार: भारत में आवास संकट अब सामाजिक नहीं, बल्कि आर्थिक वृद्धि की बड़ी बाधा

ईडी ने बैजू के खिलाफ नोटिस ‘अपग्रेड’ किया

Advertisement

एक साल से अधिक पुराने एलसी को निवेशकों की चिंताओं और रवींद्रन तथा कुछ अन्य के खिलाफ चल रहे फेमा उल्लंघन के मामले के मद्देनजर कुछ समय पहले संशोधित किया गया था।

Last Updated- February 22, 2024 | 11:10 PM IST
Byju's

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जांच के सिलसिले में बायजूस के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी बैजू रवींद्रन के खिलाफ जारी ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलसी) को ‘अद्यतन’ करते हुए उन्हें विदेश जाने से रोकने की मांग की है। पहले इस तरह के अलर्ट का मतलब था कि आव्रजन अधिकारियों को विभिन्न माध्यम से उसकी गतिविधियों के बारे में एजेंसी को सूचित करना था।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एक साल से अधिक पुराने एलसी को निवेशकों की चिंताओं और रवींद्रन तथा कुछ अन्य के खिलाफ चल रहे फेमा उल्लंघन के मामले के मद्देनजर कुछ समय पहले संशोधित किया गया था। बैजूस की ओर से इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बताया जाता है कि रवींद्रन फिलहाल दुबई में हैं।

ईडी ने आव्रजन ब्यूरो से रवींद्रन के खिलाफ एलसी को ‘अद्यतन’ करने के लिए कहा है, ताकि मामले के जांच अधिकारी (आईओ) को सूचित करने से पहले उन्हें किसी भी भारतीय भूमि, हवाई अड्डे या बंदरगाह से विदेश जाने की अनुमति न दी जा सके।

सूत्रों ने कहा कि नए एलसी के तहत आईओ यह तय करेंगे कि उनकी विदेश यात्रा को पूरी तरह से रोक दिया जाए या कुछ सवाल पूछने और आश्वासन मिलने के बाद उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जाए। अब तक रवींद्रन के खिलाफ जारी एलसी में आव्रजन अधिकारियों को केवल उनके देश में आने या उनके विदेश जाने के बारे में ईडी को सूचित करने के लिए कहा गया था।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 11:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement