facebookmetapixel
विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नाम

गुजरात की बिजली मांग को पूरा करने के लिए DVC ने GUVNL के साथ किया समझौता

समझौते के अनुसार, डीवीसी रघुनाथपुर परियोजना के दूसरे चरण में अपनी आगामी 1320 मेगावाट बेहद आवश्यक इकाइयों से बिजली उपलब्ध कराएगी।

Last Updated- July 04, 2024 | 2:43 PM IST
Delhi power demand
Representative Image

दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) ने पश्चिम बंगाल में अपने आगामी रघुनाथपुर संयंत्र (दूसरा चरण) से 600 मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

डीवीसी सदस्य (वित्त) अरूप सरकार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केंद्र ने बिजली खरीद समझौते (पीपीए) को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य पश्चिमी राज्य में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ डीवीसी पहली बार गुजरात को बिजली निर्यात करेगी। हम अभी दक्षिणी तथा उत्तरी राज्यों और बांग्लादेश को निर्यात करते हैं।’’ समझौते के अनुसार, डीवीसी रघुनाथपुर परियोजना के दूसरे चरण में अपनी आगामी 1320 मेगावाट बेहद आवश्यक इकाइयों से बिजली उपलब्ध कराएगी।

अधिकारी ने बताया कि परियोजना के 2027-28 तक व्यावसायिक रूप से चालू होने पर आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इस समझौते पर जीयूवीएनएल के वडोदरा स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में उसके प्रबंध निदेशक जय प्रकाश शिवहरे सरकार और डीवीसी के कार्यकारी निदेशक (वाणिज्यिक) संजीव श्रीवास्तव की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

First Published - July 4, 2024 | 2:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट