facebookmetapixel
स्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथ

DS Group का पांच साल में ‘कन्फेक्शनरी’ कारोबार से 5,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य

DS Group के पास ‘कन्फेक्शनरी’ श्रेणी में पल्स, पास पास, रजनीगंधा पर्ल्स, चिंगल्स, पल्स नाटकरे और लवइट जैसे लोकप्रिय ब्रांड हैं।

Last Updated- May 22, 2024 | 2:49 PM IST
money
Representative Image

घरेलू रोजमर्रा के उपभोग का सामान (FMCG) बनाने वाली कंपनी धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप अपने ‘कन्फेक्शनरी’ कारोबार से अगले पांच साल में 5,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने की उम्मीद कर रही है।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का ‘कन्फेक्शनरी’ कारोबार 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुका है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। समूह के पास ‘कन्फेक्शनरी’ श्रेणी में पल्स, पास पास, रजनीगंधा पर्ल्स, चिंगल्स, पल्स नाटकरे और लवइट जैसे लोकप्रिय ब्रांड हैं। वह अगले पांच वर्षों में भारत में बिक्री आउटलेट को मौजूदा के 26 लाख से बढ़ाकर करीब 50 लाख करने की योजना बना रहा है।

धर्मपाल सत्यपाल (डीसी) समूह के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ पिछले तीन वर्षों में हमारे ‘कन्फेक्शनरी’ खंड में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि उद्योग में नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हमने 2023-24 में 1,000 करोड़ रुपये के बिक्री कारोबार का आंकड़ा पार कर लिया है। हम अगले पांच वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य रख रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि समूह की योजना अगले पांच साल में कन्फेशनरी कारोबार में सालाना 30 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने की है। निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विनिर्माण के लिए बहुत कुछ नहीं होगा…हालांकि आवश्यकता के आधार पर विज्ञापन और प्रचार पर खर्च बढ़ाया जाएगा। समूह ने वित्त वर्ष 2023-24 में ‘कन्फेक्शनरी’ श्रेणी के विज्ञापन पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

कुमार ने कहा, ‘‘ हम दक्षिण भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाएंगे। अगले वर्ष में हम अपने आउटलेट को मौजूदा 26 लाख से दोगुना कर कम से कम 50 लाख तक पहुंचाएंगे। दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों तथा ग्रामीण बाजार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’’ वर्तमान में कंपनी की उत्तर और पूर्वी भारत में मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम दक्षिण और पश्चिम भारत में उपस्थिति बढ़ा रहे हैं।’’

First Published - May 22, 2024 | 2:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट