facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

डीएस ग्रुप को 10 हजार करोड़ रुपये का राजस्व

Advertisement

हमारी आकांक्षा साल 2029 में अपने शताब्दी वर्ष तक 20,000 करोड़ रुपये की उपलब्धि हासिल करने की है।’

Last Updated- April 23, 2025 | 11:30 PM IST
Revenue inequality, slow progress of integration and divergent trends across states after GST GST के बाद राज्यों में राजस्व असमानता, एकीकरण की धीमी प्रगति और अलग-अलग रुझान
प्रतीकात्मक तस्वीर

कैच मसाले और माउथ फ्रेशनर पास पास बनाने वाले धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 10,000 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल कर लिया है। समूह का लक्ष्य अब साल 2029 तक अपना राजस्व दोगुना करके 20,000 करोड़ रुपये करने का है।

फिलहाल यह घरेलू समूह भारत में एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख 15 कंपनियों में शुमार है और उसका लक्ष्य साल 2029 तक प्रमुख 10 कंपनियों में शामिल होना है। उस साल वह अपने परिचालन के 100 साल पूरे करेगा।

डीएस ग्रुप के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा, ‘हमने वित्त वर्ष 25 में 10,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उपलब्धि हासिल कर ली है। हमारी आकांक्षा साल 2029 में अपने शताब्दी वर्ष तक 20,000 करोड़ रुपये की उपलब्धि हासिल करने की है।’

बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कुमार ने कहा कि समूह खाद्य, पेय पदार्थ और माउथ फ्रेशनर कारोबार पर ध्यान जारी रखेगा जो वर्तमान में समूह के राजस्व का लगभग 80 प्रतिशत या बड़ा हिस्सा है। साथ ही वह अगले तीन से चार साल के दौरान आतिथ्य क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अपनी मौजूदगी बढ़ाकर 10 से 12 होटल तक करेगा क्योंकि समूह बढ़ते बाजार का लाभ उठाना चाहता है।

Advertisement
First Published - April 23, 2025 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement