facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

सस्ती होंगी दवाएं, सरकार ने कंपनियों को MRP घटाने को कहा

Advertisement

कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और पुरानी बीमारियों की 36 दवाओं को सीमा शुल्क से छूट, 6 दवाओं पर शुल्क 5% किया गया

Last Updated- February 17, 2025 | 10:58 PM IST
medicines

दवा नियामक ने सभी दवा विनिर्माताओं और विक्रेताओं से केंद्रीय बजट में घटे सीमा शुल्क के मुताबिक दवाओं का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) कम करने को कहा है। सोमवार को जारी एक ज्ञापन में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने विनिर्माताओं से बजट में सीमा शुल्क से छूट वाली 36 दवाओं और 5 प्रतिशत रियायती शुल्क वाली 6 दवाओं की एमआरपी संशोधित करने को कहा है।

बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर पुरानी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 36 दवाओं को मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) से छूट देने की घोषणा की थी। इनमें गंभीर अस्थमा के इलाज में काम आने वाली दवा मेपोलीजुमैब और एस्किमिनिब और डारातुमुमैब जैसी कैंसर रोधी दवाएं शामिल हैं। सीतारमण ने 6 दवाओं पर सीमा शुल्क घटाकर 5 प्रतिशत करने की भी घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement