facebookmetapixel
Silver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारीनिर्यातकों की बजट में शुल्क ढांचे को ठीक करने की मांगबजट में सीमा शुल्क एसवीबी खत्म करने की मांगऑटो, ग्रीन एनर्जी से लॉजिस्टिक्स तक, दावोस में CM मोहन यादव ने बताया एमपी का पूरा प्लानमध्य भारत को समुद्र से जोड़ने वाला बड़ा प्लान सामने आया

जनवरी में खूब उड़े डोमेस्टिक पैसेंजर्स, 31 दिनों में 1.25 करोड़ यात्रियों ने की हवाई यात्रा

Last Updated- February 20, 2023 | 6:53 PM IST
Singapore's Changi Airport

घरेलू उड़ानों (domestic flights) के पैसेंजर्स की संख्या जनवरी में दोगुना होकर 1.25 करोड़ पर पहुंच गई। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले साल जनवरी में घरेलू उड़ानों के पैसेंजर्स की संख्या 64.08 लाख रही थी।

जनवरी में घरेलू बाजार में इंडिगो (Indigo) की बाजार हिस्सेदारी घटकर 54.6 प्रतिशत रह गई। यह लगातार पांचवां महीना है जब इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी कम हुई है। पिछले महीने में इंडिगो ने 68.47 लाख यात्रियों को सेवाएं दी थीं। पिछले साल अगस्त में घरेलू बाजार में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 59.72 प्रतिशत थी।

दिसंबर की तुलना में जनवरी में मिली अधिक शिकायतें

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के आंकड़ों के अनुसार, उड़ानों में समस्या, सामान के मुद्दे और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर समीक्षाधीन महीने में दिसंबर की तुलना में अधिक शिकायतें मिलीं।

जनवरी में एयर इंडिया और विस्तार के घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या क्रमश: 11.55 लाख और 11.05 लाख रही। इनकी बाजार हिस्सेदारी क्रमश: 9.2 प्रतिशत और 8.8 प्रतिशत रही।

समीक्षाधीन महीने में किफायती सेवाएं देने वाली गो फर्स्ट के यात्रियों की कुल संख्या 10.53 लाख रही, जबकि एयरएशिया इंडिया के यात्रियों की संख्या 9.30 लाख रही।

स्पाइसजेट की उड़ानों से इस दौरान 9.14 लोगों ने यात्रा की। टाटा समूह की एयरलाइंस….एयर इंडिया, विस्तार और एयरएशिया इंडिया के घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या जनवरी में सामूहिक रूप से 32.30 लाख रही। इनकी बाजार हिस्सेदारी 26 प्रतिशत रही।

First Published - February 20, 2023 | 6:53 PM IST

संबंधित पोस्ट