facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

इंडिगो संकट पर सख्त डीजीसीए: गुरुग्राम मुख्यालय में अफसर तैनात, सीईओ पीटर एल्बर्स को तलब किया

Advertisement

विमानन नियामक डीजीसीए ने इंडिगो के दैनिक कामकाज पर अंदरुनी नजर रखने के लिए दो विशेष टीम बनाई हैं

Last Updated- December 10, 2025 | 10:42 PM IST
IndiGo

विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आज देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो के गुरुग्राम मुख्यालय में अपने कुछ अधिकारियों को तैनात किया ताकि उसके अंदरूनी कामकाज पर नजर रखी जा सके। साथ ही डीजीसीए ने हालिया संकट के बारे में जानकारी लेने के लिए इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को भी गुरुवार को तलब किया है।

विमानन नियामक डीजीसीए ने इंडिगो के दैनिक कामकाज पर अंदरुनी नजर रखने के लिए दो विशेष टीम बनाई हैं। पहली टीम 8 सदस्यों वाली है जिसमें वरिष्ठ फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर शामिल हैं। वे विमान चालक दल के प्रबंधन की समीक्षा करेंगे।

दूसरी टीम दो वरिष्ठ अधिकारियों की है जो रिफंड जैसे यात्रियों से जुड़े मुद्दों पर नजर रखेगी। दोनों टीमों के सदस्यों को रोजाना इंडिगो के गुरुग्राम मुख्यालय में तैनात किया गया है। उन्हें हर दिन शाम 6 बजे तक डीजीसीए के दो संयुक्त महानिदेशकों को रिपोर्ट फाइल करने के लिए कहा गया है।

डीजीसीए ने अपने एक आदेश के तहत इंडिगो के सीईओ एल्बर्स को गुरुवार को 3 बजे नियामक के सामने पेश होने के लिए बुलाया है। उन्हें विमानन कंपनी की हालिया परिचालन संबंधी दिक्कतों के बारे में पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही इंडिगो के सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी बैठक में शामिल होने और एक पूरी रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है।

डीजीसीए ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे देश भर के बड़े हवाई अड्डों पर तुरंत जाकर निरीक्षण करें। उसने कहा कि इन दौरों का मकसद सुरक्षा, परिचालन संबंधी तैयारी, पैसेंजर-हैंडलिंग के उपायों और हालिया संकट के दौरान इंडिगो की तत्परता का आकलन करना है। विमानन कंपनी को 9 दिसंबर तक नौ दिनों में 4,200 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा है।

इस महीने की शुरुआत तक इंडिगो रोजाना करीब 2,300 उड़ानों का संचालन कर रही थी। इसमें से करीब 2,000 उड़ान घरेलू मार्गों पर और 300 उड़ानें अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर संचालित किए जा रहे थे। मगर विमानन कंपनी पिछले महीने लागू हुए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों के तहत अपने पायलट ड्यूटी रोस्टर तैयार करने में विफल रही जिससे उसका परिचालन संकट में फंस गया।

हालांकि कम फ्लाइट शेड्यूल के तहत अब इंडिगो का दैनिक कामकाज स्थिर हो गया है, लेकिन हालिया गड़बड़ी ने न केवल यात्रियों को बल्कि नियामक को भी परेशान कर दिया है।

Advertisement
First Published - December 10, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement