facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Deepak Nitrite Q4 Results: मार्च तिमाही का मुनाफा 8.54% बढ़कर 254 करोड़ रुपये पर

शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 8.6 प्रतिशत बढ़कर 2,145.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Last Updated- May 21, 2024 | 4:16 PM IST
IFB Industries Q4 Results
Deepak Nitrite Q4 Results

दीपक नाइट्रेट लिमिटेड (Deepak Nitrite Limited) का बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 8.54 प्रतिशत बढ़कर 253.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। रसायन कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 233.86 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 8.6 प्रतिशत बढ़कर 2,145.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यह आंकड़ा इससे एक साल पहले इसी अवधि में 1,973.93 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 4.82 प्रतिशत घटकर 810.89 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 852 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें: ONGC Q4 Results: चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 19 गुना होकर 9,869 करोड़ रुपये पर

इस दौरान कंपनी की कुल आय 8,019.64 करोड़ रुपये से घटकर 7,757.93 करोड़ रुपये हो गई। दीपक नाइट्रेट के बोर्ड ने एक लाख रुपये नकद में ओएक्सओसी केमिकल्स लिमिटेड के 10,000 शेयरों के अधिग्रहण और इसे कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बनाने की मंजूरी भी दी।

First Published - May 21, 2024 | 4:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट