facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया से ऑटो एंसिलरी तक, नुवामा ने किन शेयरों को चुना और किनसे दूरी बनाने को कहा, देखें लिस्टGold-Silver Price Today: सोना फिर चमका, चांदी पड़ी फीकी! जानिए आज कितना महंगा हुआ गोल्डभारत समेत 60 देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी में अमेरिका, व्यापार वार्ता के बीच बढ़ी चिंताबैड लोन का सबसे बुरा दौर खत्म? Axis Bank समेत इन 6 शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹1,810 तक के टारगेटAI पर Trump का बड़ा दांव! लॉन्च से पहले जांचे जाएंगे ताकतवर एआई मॉडल, टेक कंपनियों में हलचलRBI policy meeting: रेपो रेट 5.25% पर ही रहेगी? नुवामा ने बताया RBI क्या कर सकता हैIndian Equities: साल 2026 में निफ्टी 10% टूटा, लेकिन मोतीलाल ओसवाल को इन 21 शेयरों पर अब भी भरोसाहमारे पास पहले ही सबसे बड़ी क्लाउड क्षमता: पुनीत चंडोकStock Market Update: US-Iran तनाव से बाजार में भूचाल! सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे; IT शेयरों में बड़ी बिकवालीTikTok के मालिक ने रचा इतिहास, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स!

कोरोमंडल इंटरनैशनल करेगी 1,000 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement
Last Updated- March 22, 2023 | 10:02 PM IST
Coromandel preps for new businesses, plans to invest Rs 1,000 cr in 2 years

मुरुगप्पा समूह की कंपनी कोरोमंडल इंटरनैशनल ने बुधवार को कहा कि वह फसल सुरक्षा रसायनों में अपना परिचालन बढ़ाने और कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट ऐंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइेशन (CDMO) व्यवसाय में प्रवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी इसके लिए अगले दो साल में करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कोरोमंडल भारत की प्रख्यात कृ​षि समाधान प्रदाता है और उर्वरक, फसल सुरक्षा रसायन, जैव उत्पाद, स्पे​शियल्टी न्यूट्रिएंट्स, जैविक खाद और रिटेल के व्यवसाय से जुड़ी हुई है।

बुधवार को हुई कंपनी की बोर्ड बैठक में फसल सुरक्षा रसायन सेगमेंट में परिचालन बढ़ाने और CDMO व्यवसाय में प्रवेश करने की योजना को मंजूरी दी गई।

कंपनी के बोर्ड ने विकास के नए क्षेत्रों स्पे​शियल्टी और इंड​स्ट्रियल केमिकल्स में विविधता लाने की योजना को स्वीकृति प्रदान की है। यह विस्तार फसल सुरक्षा रसायन व्यवसाय में मजबूत उप​स्थिति बनाने और तकनीकी क्षमताओं का लाभ उठाने की कंपनी की रणनीति के अनुरूप है।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement